शोएब अख्तर शायद क्रिकेट के मैदान पर खेलने वाले सबसे तेज गेंदबाजों में से एक रहे है। क्रिकेट के मैदान पर अख्तर जब पूरी रफ्तार से गेंद फेकते हैं थे तो सामने खड़े अच्छे-अच्छे बल्लेबाज के कदम लड़खड़ा जाते थे। आज शोएब अख्तर अपना 44वां जन्मदिन मना रहे है ऐसे में आइये आज जानते है उनके बारे में कुछ रोचक बातें।

Advertisement

जन्म स्थान

Advertisement

अख्तर का जन्म 13 अगस्त 1975 को पकिस्तान के रावलपिंडी शहर में हुआ है। तेज रफ्तार की गेंद डालने की वजह से वो वर्ल्ड क्रिकेट फैंस के बीच रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हुए।


पत्थर फेंक के करते थे गेंदबाजी प्रैक्टिस

शोएब अख्तर बचपन में तेज गेंद फेंकने की आदत डालने के लिए पहाड़ों से पत्थर फेंका करते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि वो अपनी मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए ऐसा किया करते थे।


सबसे तेज गेंद फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement

शोएब अख्तर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली शायद अपने जमाने के सबसे तेज गेंदबाज रहे है। दोनों के बीच लगातार तेज गेंद फेंकने की होड़ लगी रहती थी। शोएब अख्तर ने 2003 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ हुए मुकाबलें में 161.3 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद फेंकी जिसे देख मैदान पर खड़े बल्लेबाज और अन्य खिलाड़ी भी हैरान रह गए। उनकी इस तेज गेंद की चर्चा दुनिया भर के अखबारों तथा टेलीविजन चैनलों पर हुई।


विवादों से भरा करियर

शोएब अख्तर अपने पूरे करियर के दौरान विवादों से घिरे रहे। उनका विवाद ना सिर्फ दूसरों टीम के खिलाड़ियों के साथ रहा बल्कि अपने साथी खिलाड़ी और साथ में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से भी उनकी कहा सुनी हुई है। अख्तर ने एक बार अपने टीम के साथी खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ को बैट से मार दिया जिसके कारण उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से फटकार लगी थी। शोएब अख्तर और आसिफ को एक बार डोप टेस्ट में फेल होने के कारण भी टीम से बाहर का रास्ता भी दिखाया गया था।

 
Advertisement

इस भारतीय बल्लेबाज से खाते थे खौफ

वैसे तो शोएब अख्तर अपनी तेज गेंद से अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा देते थे लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया कि वो भी एक बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी करने से डरते थे।

अख्तर ने इंटरव्यू में कहा कि उनके करियर के दैरान जिस बल्लेबाज के सामने उन्हें गेंदबाजी करने में सबसे ज्यादा परेशानी आयी वो कोई और नहीं बल्कि भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ है। अख्तर ने कहा कि "जब द्रविड़ बल्लेबाजी करने आते थे तो उन्हें देखकर ऐसा लगता था कि उनकी टीम को कम  से कम दो सत्र तक फील्डिंग तो करनी ही पड़ेगी।"


Advertisement

2003 वर्ल्ड कप के दौरान इस बल्लेबाज से डर गए थे अख्तर

सचिन तेंदुलकर ने 2003 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 673 रन बनाए थे। तब अच्छे-अच्छे गेंदबाज भी सचिन के सामने गेंदबाजी करने में डरते थे। 2003 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 98 रनों की पारी आज भी वर्ल्ड कप इतिहास की बेजोड़ पारियों में गिनी जाती है। उस मैच के सचिन ने अख्तर के तेज बाउंसर को अप्पर कट लगाते हुए छक्का जड़ा था। अख्तर , सचिन द्वारा खेले गए उस शॉट से इतने आहत हुए की उन्होंने कप्तान वकार यूनुस से गेंद कहा कि जब तक सचिन बल्लेबाजी करेंगे वो गेंदबाजी पर नहीं आएँगे। हालाँकि उस मैच में आखिरकार अख्तर ने ही सचिन को आउट किया।


आईपीएल में उनकी यादगार गेंदबाजी 

Advertisement

आईपीएल के पहले सीजन में शोएब अख्तर कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आए। उन्होंने उस साल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में महज 11 रन देते हुए 4 विकेट अपने नाम किया। यह आईपीएल में उनके लिए यादगार लम्हों में से एक है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार