IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल 2022 सेटअप में दो नई टीमें डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं बीसीसीआई के नए नियम के अनुसार आईपीएल 2022 से पहले हर टीमें 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम के लिए 4 खिलाड़ियों को रिटेन में काफी सिरदर्द आने वाली है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे उन 4 खिलाड़ियों का नाम जिन्हें मुंबई की टीम आईपीएल 2022 मेगाऑक्शन से पहले रिटेन कर सकती है। 

Advertisement

1) रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस की टीम अपने कप्तान रोहित शर्मा को आईपीएल 2022 के ऑक्शन से पहले रिटेन करेगी इस बात में शायद ही किसी को कोई शक हो। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। वहीं बल्ले से भी रोहित मुंबई के लिए काफी ज्यादा उपयोगी रहे हैं।

Advertisement

2) जसप्रीत बुमराह: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मुंबई की सफलता में अहम योगदान निभाया है। जसप्रीत बुमराह ऐसे गेंदबाज हैं जिन्हें डेथ ओवर में गेंदबाजी करने में महारथ हासिल है। जसप्रीत बुमराह ने मुंबई के लिए 99 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 24.17 की औसत से 115 विकेट लिए हैं।

3) हार्दिक पांड्या: ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बल्ले और गेंद दोनों से ही मुंबई के लिए उपयोगी साबित हुए हैं। हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई की टीम रिटेन कर सकती है। हार्दिक पांड्या ने मुंबई के लिए 87 आईपीएल मैचों में 157.24 के स्ट्राइक रेट से 1401 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने 42 विकेट झटके हैं।

Advertisement

4) कीरोन पोलार्ड: वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड को मुंबई की टीम रिटेन कर सकती है। कीरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 171 आईपीएल मैचों में शिरकत की है। पोलार्ड ने 150.87 के स्ट्राइक रेट से 3191 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने 63 विकेट झटके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार