World Test Championship 2021 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 18 जून यानी कल से साउथहैंपटन के मैदान पर शुरू होने जा रहा है। इस महामुकाबले से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन के कांबिनेशन को लेकर काफी परेशान होगा। बीते दिनों विराट कोहली और रवि शास्त्री की एक ऑडियो लीक हुई थी जिससे सुनने के बाद ऐसा लग रहा है कि मोहम्मद सिराज का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में खेलना लगभग तय है।  

Advertisement

मोहम्मद सिराज अगर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते हैं तो फिर इशांत शर्मा को इस अहम मुकाबले में बाहर बैठना पड़ सकता है। शमी की फिटनेस इशांत की तुलना में ज्यादा बेहतर है और इसलिए उन्हें प्लेइंग 11 में प्राथमिकता दी जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो प्लेइंग 11 में सिराज को जगह देने के लिए कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के बीच सहमति बन चुकी है। 

Advertisement

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का फाइनल मुकाबला खेलना तय है ऐसे में सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए केवल इंशात की ही बली दी जा सकती है। इसके अलावा साउथैप्टन में बारिश होने की भी संभावना है ऐसे में मैनेजमेंट एक स्पिनर और चार तेज गेंदबाजों के साथ भी मैदान पर उतर सकता है।

फाइनल मैच में रविंद्र जडेजा और आर अश्विन में से किसी एक खिलाड़ी को छोड़ना टीम इंडिया के लिए खतरे से खाली नहीं रहने वाला है। हालांकि, अगर आखिरी वक्त में टीम मैनेजमेंट अपना मन बदलता है और अनुभव को तरजीह देने की सोचता है तो फिर सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है। 

इशांत शर्मा टीम इंडिया के दल में इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हुए हैं। इशांत शर्मा को इंग्लैंड में गेंदबाजी करने का अनुभव भी सिराज से ज्यादा है। अब कल के मुकाबले में यह देखना दिलचस्प होगा कि विराट कोहली एंड मैनेजमेंट इशांत और सिराज में से किस खिलाड़ी को चुनता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार