13 दिसंबर 2015 को रोहित शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड रितिका सजदेह के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। आज उनकी शादी की सालगिरह है। ऐसे में आपको बतातें हैं कि दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत कैसे हुई।

Advertisement


आपको बता दें कि रितिका शुरूआत में रोहित शर्मा की मैनेजर थी। दोनों की मुलाकात बेहद ही प्रोफेशनल तरीके से हुई थी। ऐसे में रोहित शर्मा की मैनेजर के तौर पर काम करते हुए दोनों के बीच दोस्ती हुई जिसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया और आखिर में शादी के बंधन में बंध गए। 

Advertisement

रितिका जब रोहित शर्मा की गर्लफ्रेंड बनी तो उनका पूरा ध्यान रखती थी। प्रोफेशन से लकर उनकी पर्सनल चीजों का भी ध्यान रितिका रखने लगी। रोहित शर्मा और रितिका ने इसी दौरान 6 सालों तक एक दूसरे को डेट किया।

रोहित शर्मा ने किया प्रपोज
रोहित शर्मा ने मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में अपने घुटनों के बल पर बैठकर रितिका को शादी के लिए प्रपोज किया था। आपको बता दें रितिका को प्रपोज करने के लिए रोहित ने यह जगह इसलिए चुनी क्योंकि यहां पर उन्होंने अपने शुरूआती क्रिकेट के 11 साल दिए थे। ऐसे में रोहित अपने जीवन का सबसे सुनहरे पल की शुरूआत ऐसी यादगार जगह से करना चाहते थे। रोहित शर्मा के प्रपोज करते ही रितिका ने हां कहा था। 

रितिका और रोहित शर्मा की शादी

Advertisement

रितिका और रोहित शर्मा की शादी मुंबई के ताज लैंड्स होटल में हुई थी। दोनों की शादी की अब 4 साल हो चुके हैं और 30 दिंसबर 2018 को उनकी बेटी समायरा का जन्म हुआ।

रितिका है युवराज सिंह की मुंहबोली बहन
आपको बता दें कि रितिका का रिश्ता युवराज सिंह से बेहद खास है। युवराज सिंह रितिका को अपनी मुंह बोली बहन मानते हैं। रितिका हर साल युवराज सिंह को राखी भी बांधती हैं। रितिका ने जब स्पोट्स मैनेजर की शुरूआत की तो अपने शुरूआती दौर में युवराज सिंह की भी मैनेजर रही और इसी दोनों युवराज सिंह ने रितिका को अपनी बहन माना था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार