पहली बार सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे रोहित शर्मा की रिकॉर्ड पारी के दम पर भारत ने यहां एसीए-वीसीए स्टेडिमय में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के सामने 395 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मेहमान टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 11 रन बना लिए हैं। खराब रौशनी के कारण हालांकि दिन का खेल समय से पहले खत्म कर दिया गया। एडिन मार्कराम तीन और थेयुनिस डे ब्रयून पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।

Advertisement

भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित की थी। दक्षिण अफ्रीका ने भी संघर्ष किया और अपनी पहली पारी में 431 रन बनाए। भारत दूसरी पारी में 71 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी। दक्षिण अफ्रीका अभी भी लक्ष्य से 384 रन दूर है।

Advertisement

रोहित ने अपनी शानदार बल्लेबाजी ने चौथे दिन के खेल के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बनाए, आइए नजर डालते हैं उनपर

1. रोहित ने बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे इस टेस्ट मैच में कुल 13 छक्के लगाते हुए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर वसीम अकरम के नाम था जिन्होंने 1996 मंी ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में कुल 12 छक्के लगाए थे।

 

2. ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित

Advertisement

रोहित शर्मा बतौर ओपनर पहले ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 176 रन तो वहीं दूसरी पारी में 127 रन बनाकर आउट हुए।

3. आउट होकर भी बनाया रिकॉर्ड

रोहित शर्मा एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 'स्टंप' ऑउट होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है। 

Advertisement

4. रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ और एंडी फ्लावर जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भारत की जमीन पर लगातार सबसे ज्यादा 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रोहित शर्मा ने अब भारतीय सरजमी पर लगातार 7 बार 50 या उससे अधिक के स्कोर बना दिये है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एवर्टन वीक्स, राहुल द्रविड़ तथा एंडी फ्लावर के नाम था जिन्होंने लगातार 6 बार यह कारनामा किया था।

5. दोनों पारियों छक्के मारने वाले छठे भारतीय

Advertisement

रोहित शर्मा एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले भारत के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले अब तक विजय हजारे, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ चुके हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार