कोलंबो का सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड सिर्फ इसलिए खास नहीं कि यहां इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलते हैं, ये तो श्रीलंका क्रिकेट की पहचान है। ये मशहूर तो एसएससी के नाम से है पर लोकल इसे अक्सर 'श्रीलंका का लॉर्ड्स' कहते हैं। कोलंबो के बीचों-बीच बना ये शानदार ग्राउंड सालों से श्रीलंकाई क्रिकेट का सेंटर है। श्रीलंका क्रिकेट का हेड क्वार्टर यहीं है, देश का सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लब यहीं है और कई शानदार प्रदर्शन का गवाह है ये ग्राउंड।

Advertisement

अब, एक नया दौर शुरू हो रहा है। 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले यहां फ्लड लाइट्स लगीं और शुरू में तो प्रपोजल ये भी था कि मौजूदा सीरीज में भारत-श्रीलंका टेस्ट पिंक-बॉल से खेलें। अभी तो ऐसा नहीं हो रहा पर स्टेडियम अब अपनी इस नई पहचान और बदलाव के साथ श्रीलंकाई क्रिकेट के पुराने जमाने के आकर्षण को बनाए रखने वाली छवि से बाहर आ रहा है। तब भी, आधुनिकता में भी, एसएससी की पुरानी पहचान कायम है और शायद यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की स्थापना 1899 में हुई और 1952 से ये मेटलैंड प्लेस में मौजूदा कॉम्प्लेक्स में हैं। स्टेडियम बनने से पहले, इस जमीन का दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान मित्र देशों की सेना ने एक एयरपोर्ट के तौर पर किया था। कोलंबो के पॉश इलाके 'सिनामन गार्डन्स' में आए तो शहर के कुछ और क्रिकेट ग्राउंड की हलचल के मुकाबले यहां बड़ी शांति थी।

एसएससी में 1984 में पहला टेस्ट मैच आयोजित हुआ: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच। जल्द ही ये देश के सबसे खास इंटरनेशनल ग्राउंड में से एक बन गया। श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए, बहुत कम ग्राउंड इतने बढ़िया साबित हुए, जितना ये रहा है।

महेला जयवर्धने ने एसएससी में कुल 2,921 टेस्ट रन बनाए, जो किसी एक टेस्ट ग्राउंड पर किसी भी खिलाड़ी के सबसे ज्यादा रन हैं। इसमें 2006 में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 374 रन भी हैं। ये रिकॉर्ड उसी टेस्ट में बना जिसमें उन्होंने और कुमार संगकारा ने तीसरे विकेट के लिए 624 रन जोड़े, जो आज भी टेस्ट क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।

मुथैया मुरलीधरन ने इस ग्राउंड पर 166 टेस्ट विकेट लिए, 14 बार एक पारी में 5 विकेट के रिकॉर्ड के साथ। ये एक ग्राउंड पर किसी गेंदबाज के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड है। 2014 में पाकिस्तान के विरुद्ध रंगना हेराथ ने यहां 127 रन देकर 9 विकेट लिए और टेस्ट में कुल 14 विकेट किए।

इस ग्राउंड पर विदेशी खिलाड़ी भी खूब चमके हैं। 1992 में, ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न ने 13 गेंद में 3 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 16 रन से हराया। 2001-02 में, बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफुल जब टेस्ट 100 बनाया तब वे 100 बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी थे और रिकॉर्ड अपने अपने 17वें जन्मदिन से कुछ पहले बनाया।

एसएससी सिर्फ़ एक इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड नहीं है। यह श्रीलंकाई क्रिकेट की नर्सरी है और अर्जुन रणतुंगा, दिलीप मेंडिस, सिदथ वेट्टिमुनी, मारवन अटापट्टू, जयवर्धने और दिमुथ करुणारत्ने से शुरू करते हुए आज के कई खिलाड़ी भी इस क्लब से जुड़े रहे हैं।

एक और अनोखी बात: एसएससी के तीन प्रेसिडेंट बाद में देश की सरकार के चीफ बने। क्लब से जुड़े सबसे खास नाम में से एक, एफसी डी सरम ने 50 साल की उम्र तक एसएससी की कप्तानी की और सीलोन की टीम के भी कप्तान रहे। स्टेडियम में एक स्टैंड उन्हीं के नाम पर है।

इस कॉम्प्लेक्स में क्लब और इंटरनेशनल क्रिकेट के बीच का फर्क बड़ा कम है। जहां एक ओर क्लब के मेंबर, क्लब की सुविधाओं का मजा ले ते हुए क्रिकेट देख सकते हैं तो दर्शक घास के ढलान पर बैठकर भी क्रिकेट का मजा ले सकते हैं।

भारत का भी एसएससी में खूब जिक्र है। 1985 में इस ग्राउंड पर जो पहला टेस्ट खेले वह ड्रॉ रहा था, लेकिन तब से यहां भारत की तरफ से कई यादगार प्रदर्शन हुए हैं। इस ग्राउंड पर भारत ने बड़े स्कोर भी बनाए हैं। 2010 में भारत ने 707 रन बनाए, जिसमें वीरेंद्र सहवाग ने 99 और सचिन तेंदुलकर ने 203 रन बनाए, जबकि 2017 में 622-9 बनाकर पारी घोषित की।

ऐसा भी नहीं कि एसएससी में भारत हमेशा कामयाब रहा। 2001 और 2008 में बड़ी हार मिली, दोनों बार पारी से जबकि इस ग्राउंड पर श्रीलंका के विरुद्ध सबसे कम स्कोर वाली पूरी पारी सिर्फ़ 138 रन की थी (2008 में)। इसलिए, ये कहना गलत नहीं होगा कि इस ग्राउंड पर भारतीय टीमों को कामयाबी तो मिली पर साथ ही कड़ी चुनौती भी। अब 2026 में भारत का एसएससी में टेस्ट महज एक टेस्ट मैच नहीं होगा, यह श्रीलंका क्रिकेट के इतिहास से जुड़े ग्राउंड पर भारतीय टीम के साथ एक ऐसा मुकाबला होगा जो भारत के लंबे टेस्ट इतिहास में एक नया अध्याय शुरू करेगा।

स्टेडियम से जुड़े कुछ ख़ास फैक्ट
पहला टेस्ट: मार्च 1984, श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड
क्षमता: लगभग 10,000
एंड: टेनिस कोर्ट्स एंड, साउथ एंड
फ्लड लाइट्स: हैं

Also Read: LIVE Cricket Score

कुल टेस्ट: 46
परिणाम: श्रीलंका 22 जीत, मेहमान टीम 10 जीत, 14 ड्रॉ
भारत का रिकॉर्ड: 9 टेस्ट- 3 जीत, 2 हार, 4 ड्रॉ

लेखक के बारे में

Charanpal Singh Sobti
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार