भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें 5 जून को साउथैम्पटन के मैदान पर वर्ल्ड कप मुकाबलें के लिए आमने सामने होगी। वर्ल्ड कप में यह भारत का पहला मुकाबला होगा तो वहीं साउथ अफ्रीका लगातार 2 मैच खेलने के बाद अपना तीसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। आइये आज जानते है उन 5 रिकॉर्ड्स के बारे में जो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले इस मैच में बन सकते हैं। 

Advertisement

शिखर धवन बनेंगे 9 हजारी

Advertisement

शिखर धवन ने अभी तक के अपने इंटरनेशनल करियर में ओपनिंग करते हुए 8980 रन बनाए है। धवन 20 रन बनाते ही बतौर भारतीय ओपनर 9000 रन बनाने वाले पांचवे बल्लेबाज बन जाएंगे।

 

रोहित शर्मा बतौर ओपनर बनाएंगे ये रिकॉर्ड

रोहित शर्मा को बतौर ओपनर 8000 इंटरनेशनल रन पूरा करने के लिए कुल 26 रनों की जरूरत है। रोहित ने अभी तक ओपनिंग करते हुए कुल 7974 रन बनाए है। 

रोहित शर्मा अपने नाम करेंगे ये दो खास रिकॉर्ड

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 74 रन बनाते ही रोहित शर्मा इंटरनेशनल करियर में 12,000 रन बनाने वाले 9वें भारतीय बन जाएंगे। साथ ही रोहित शर्मा को वनडे करियर में 700 चौका पूरा करने के लिए मात्र एक ही चौका चाहिए। रोहित शर्मा के नाम फिलहाल 699 चौके दर्ज है।

हाशिम अमला भी बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

हाशिम अमला ने 175 वनडे मैचों की 172 पारियों में कुल 7923 रन बनाये है। अमला अगर इस मैच में 77 रन बना लेते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम है। कोहली ने 175 पारियों में 8000 रन का आंकड़ा छुआ था। 

Advertisement

डेविड मिलर बनेंगे तीन हजारी

डेविड मिलर को वनडे क्रिकेट में 3000 रन पूरा करने के लिए और 40 रनों की जरूरत है। फिलहाल, डेविड मिलर के नाम 121 वनडे मैचों की 107 पारियों में कुल 2960 रन दर्ज है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार