भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 अक्टूबर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। दोनों टीमें के बीच पहली सीरीज 1992-93 में खेली गई थी। आइए जानते हैं पिछले 27 सालों में दोनों टीमों के बीच बने रिकॉर्ड्स के बारे में

Advertisement

एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन

Advertisement

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 36 टेस्ट मैच खेले गए हैं। जिसमें साउथ अफ्रीका ने 15 और भारत ने 11 मैच जीते हैं। जबकि 10 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। 

 

सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर वीरेंद्र सहवाग ने बनाया है। 2007-08 में चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में सहवाग ने 319 रन की पारी खेली थी। 

वहीं साउथ अफ्रीका के लिए हाशिम अमला ने 2010 में नागपुर में खेले गए मुकाबले में नाबाद 253 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

सबसे ज्यादा रन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। सचिन ने 25 टेस्ट में 42.46 की औसत से 1741 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। 

वहीं साउथ अफ्रीका के लिए ये कारनामा ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने किया है। कैलिस ने भारत के खिलाफ 18 टेस्ट मैचों में 69.36 की औसत से 1734 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 7 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं। 

Advertisement

सबसे ज्यादा विकेट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड स्पिनर अनिल कुंबले के नांम है। कुंबले ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 21 टेस्ट मैचों में 84 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 53 रन देकर 6 विकेट लिए हैं। 

वहीं साउथ अफ्रीका के लिए डेल स्टेन ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। स्टेन ने 14 टेस्ट मैच में 65 विकेट हासिल किए हैं। जिसमें बेस्ट प्रदर्शन 51 रन देकर 7 विकेट लिए हैं। 

Advertisement

बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट पारी में भारत के लिए बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन रविचंद्रन अश्विन ने किया है। साल 2015 में नागपुर मे खेले गए टेस्ट मैच में अश्विन ने 66 रन देकर 7 विकेट लिए हैं। 

साउथ अफ्रीका के लिए ये कारनामा लांस क्लूजनर ने किया है। भारत के खिलाफ 1999-2000 सीरीज में कोलकाता में खेले गए टेस्ट मैच में क्लूजनर ने एक पारी में 64 रन देकर 8 विकेट हासिल किए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार