Story of Manav Suthar: भारत ने न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान को टेस्ट में एक पारी और 300 रन से हराकर, टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत के 564-8 के बड़े स्कोर के जवाब में, मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 152 रन बनाए जिसमें डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने 33 रन देकर 6 विकेट लिए और टेस्ट में कुल 7 विकेट लिए। एक और स्पिनर, अनुभवी कुलदीप यादव ने उन्हें टेस्ट कैप नंबर 319 दी थी।

Advertisement

गेंद से मानव के प्रदर्शन ने इतना प्रभावित किया कि उनके 41 गेंद पर 28 रन, जिसमें दो शानदार छक्के भी थे, पर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। उन्होंने कई नए रिकॉर्ड बनाए:

* टेस्ट डेब्यू पर 6-33 किसी भी भारतीय गेंदबाज का तीसरा सबसे बेहतर प्रदर्शन है। सिर्फ नरेंद्र हिरवानी (1988 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध दोनों पारी में 8 विकेट) ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू पर इससे बेहतर प्रदर्शन किया है।

* ऐसे सिर्फ़ 9वें भारतीय डेब्यूटेंट और इनमें से तीसरे गेंदबाज जिसने डेब्यू टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता (ये दो गेंदबाज: आरपी सिंह ने 2006 में पाकिस्तान के विरुद्ध और आर अश्विन ने 2011 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध)।

*टेस्ट डेब्यू पर 25 या उससे ज़्यादा रन, 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने और कम से कम 3 कैच लेने वाले सिर्फ़ चौथे खिलाड़ी (सुथार का प्रदर्शन: 28 रन, दो पारी में 3 कैच और 7 विकेट)।

* भारत के लिए टेस्ट डेब्यू पर 5 विकेट: 1932 - मोहम्मद निसार विरुद्ध इंग्लैंड, 1961 - वीवी कुमार विरुद्ध पाकिस्तान, 1967 - एस आबिद अली विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया, 1979 - दिलीप दोषी विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया, 1988 - नरेंद्र हिरवानी विरुद्ध वेस्टइंडीज, 2008 - अमित मिश्रा विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया, 2011 - रवि अश्विन विरुद्ध वेस्टइंडीज, 2013 - मोहम्मद शमी विरुद्ध वेस्टइंडीज, 2021 - अक्षर पटेल विरुद्ध इंग्लैंड, 2026 - मानव सुथार विरुद्ध अफगानिस्तान।

* टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले ओवर में विकेट लिया- टेस्ट में अपनी चौथी गेंद पर अब्दुल मलिक को आउट किया, मोहम्मद सिराज ने कैच लपका। टेस्ट में अपने पहले ओवर में विकेट लेने वाले सिर्फ 8 वें भारतीय (अन्य: मोंटू बनर्जी 1948 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध, मनोहर हार्डिकर 1958 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध, वीवी कुमार 1961 में पाकिस्तान के विरुद्ध, चेतन शर्मा 1984 में पाकिस्तान के विरुद्ध, डब्ल्यूवी रमन 1988 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध, नीलेश कुलकर्णी 1997 में श्रीलंका के विरुद्ध, टीनू योहानन 2001 में इंग्लैंड के विरुद्ध।

* उनसे पहले, भारत के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले, राजस्थान के इकलौते खिलाड़ी सलीम दुर्रानी थे। वीनू मांकड़ ने भी 5 विकेट लिए पर सभी प्रदर्शन राजस्थान के लिए खेलने से पहले के थे।

कौन हैं ये मानव सुथार? उम्र 23 साल, राजस्थान के गंगानगर में जन्म और एक क्लासिक लेफ्ट-आर्म-स्पिन गेंदबाज के तौर पर रेड-बॉल क्रिकेट में बेमिसाल। नाम 2022-23 रणजी ट्रॉफी सीजन में राजस्थान के लिए 6 मैच में 39 विकेट लेने के बाद से चर्चा में है। तब से, सुथार और दूसरे घरेलू टूर्नामेंट के साथ-साथ इंडिया इमर्जिंग और इंडिया ए के लिए भी खेले और करियर को आगे बढ़ाया। 2024 में दिलीप ट्रॉफी में डेब्यू पर अनंतपुर की फ्लैट पिच पर 49 रन देकर 7 विकेट लिए। रणजी 2025-26 सीज़न में छत्तीसगढ़ के विरुद्ध 42 रन देकर 8 विकेट का मैच जिताने वाला प्रदर्शन किया। अब तक, फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 136 विकेट।

आईपीएल में, गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हैं (उससे पहले उनके लिए दो साल नेट बॉलर थे) पर तीन सीज़न में सिर्फ 5 मैच में ही मौका मिला। इसमें भी कोई ख़ास कामयाब न रहे और सिर्फ़ दो विकेट लिए। अच्छा ही हुआ कि टेस्ट टीम चुनते हुए अजीत अगरकर की सेलेक्शन कमेटी ने उनके रेड बॉल प्रदर्शन पर ध्यान दिया, न कि आईपीएल रिकॉर्ड पर।

वैसे उनके पिता जगदीश सुथार जब उन्हें क्रिकेट के गुर सिखाने के लिए एक कोचिंग सेंटर में ले गए थे तो वहां यही कहा था कि ख़ास तौर पर बल्लेबाजी की ट्रेनिंग दें। 48 घंटे के अंदर, कोच धीरज शर्मा ने उनका सपना तोड़ दिया और मैसेज आ गया था कि 'वह स्पिनर बनने वाला खिलाड़ी है। इसे रोकना मत।’

आज वे भारत के लिए भविष्य में स्पिन की जिम्मेदारी उठाने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। मानव कहते हैं, ‘जब मैंने खेलना भी शुरू नहीं किया था, तो मैं युवराज सिंह जैसा बनना चाहता था। अब भी, वे मेरे ऑल-टाइम फेवरेट हैं, लेकिन एक गेंदबाज के तौर पर पहली पसंद अश्विन भैया ही हैं।’ वह न सिर्फ आर अश्विन को अपना आइडल मानते हैं, उनके वेरिएशन और क्रीज के इस्तेमाल को भी स्टडी किया और एक परफेक्ट आइडल बना लिया।

वे 2023 वर्ल्ड कप कैंप में भी थे और वहां विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों को भी परेशान किया था। इंडिया ए के लिए अपने लगातार बेहतर प्रदर्शन से सेलेक्टर्स को प्रभावित किया, खास तौर पर कुछ महीने पहले लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया ए के विरुद्ध 5 विकेट लेते हुए। मैच के पहले दिन उनका प्रदर्शन 28-4-93-5 था और इसी से इंडिया ए की पकड़ में था मैच।

आज क्रिकेट में जिस मुकाम पर हैं, उसका श्रेय अपने पिता और कोच को देते हैं। पिता, एक फिजिकल एजुकेशन इंस्ट्रक्टर हैं और मानव ने अपनी आईपीएल कमाई से पिता को एक कार का गिफ्ट दिया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान के विरुद्ध मैच जिताने वाले प्रदर्शन के कुछ ही दिन बाद, इंग्लैंड में वारविकशायर के लिए काउंटी चैंपियनशिप सीजन के अगले दो राउंड में खेलने का कॉन्ट्रैक्ट मिल गया। एक नए गेंदबाज के लिए ये कोई साधारण मौका नहीं है।

लेखक के बारे में

Charanpal Singh Sobti
Charanpal Singh Sobti is a veteran cricket writer with more than five decades of experience covering the game. At Cricketnmore, he brings his extensive knowledge, unique perspective and deep understanding of cricket to readers through insightful news, analysis, historical pieces and fascinating stories from the world of cricket. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार