India Vs Afghanistan Stats Preview: रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ बारबाडोस के केसिंग्टन ओवल स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना पहला सुपर 8 राउंड मैच खेलने उतरेगी। भारत के समय अनुसार ये मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

जहां टीम इंडिया तीन जीत और बेनजीता रहे मुकाबले के साथ इस राउंड में पहुंची है, वहीं अफगानिस्तान को तीन शानदार जीत के बाद ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। अफगानी टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है, ऐसे में इस मैच में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। इस अहम मुकाबले से पहले आपको बताते हैं कुछ Important बातें।

Advertisement

आजतक नहीं मिली जीत

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड इतिहास में कुल तीन मैच खेले गए हैं और तीनों भारतीय टीम ने ही जीते हैं। वहीं ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत-अफगानिस्तान के बीच अभी तक 8 टी-20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं, जिसमें भारत ने 7 मैच जीते हैं औऱ 1 मैच बनेतीजा रहा है।

 

 विराट कोहली औऱ रोहित शर्मा की टक्कर

रोहित शर्मा-विराट कोहली के बीच इस मैच में टी-20 इंटरनेशनल में रनों के मामले में आगे निकलन की रेस होगी। फिलहाल दोनों इस फॉर्मेट में रनों के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। कोहली ने 112 पारियों में 4042 रन और रोहित ने 146 पारियों में 4042 रन बनाए हैं। 

Advertisement

रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका

कप्तान रोहित अगर इस मैच में 6 छक्के जड़ने मे कामयाब हो जाते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 200 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। 

सूर्या के पास धोनी को पछाड़ने का मौका

Advertisement

Also Read: Live Score

सूर्यकुमार यादव अगर 60 रन बना लेते हैं तो भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी औऱ दिनेश कार्तिक को पछाड़कर छठे नंबर पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने अभी तक 261 पारियों में 7373 रन बनाए हैं। वहीं धोनी के नाम 342 पारी में 7432 रन और कार्तिक के नाम 356 पारी मे 7407 रन दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार