Team India 2023 Record: भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में होने वाले पहले टेस्ट के साथ 2023 का अंत करेगी। इस साल हुई द्विपक्षीय सीरीजों में तो टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा लेकिन आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सूखा जारी रहा। 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने आखिरी बार कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती थे। उसके बाद 10 साल से हाथ खाली हैं। 

 
Advertisement

भारत ने 2023 में तीनों फॉर्मेट्स को मिलाकर कुल 65 मैच खेले। जिसमें 45 में जीत मिली और 16 में हार का सामना करना पड़ा। पूर्ण सदस्य देशों में भारत की हार-जीत का अनुपात सबसे शानदार रहा। 

Advertisement

2023 में भारत के पास अच्छा बेहतरीन मौका था, एक साथ दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने का, लेकिन दोनों ही मौकों पर आखिरी पड़ाव पर आकर टीम ने निराश किया। जून में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीतने का और अक्टूबर-नवंबर में भारत में ही हुए वनडे वर्ल्ड कप में चैंपियन बनने का। दोनों ही मुकाबलों में फाइनल में आकर भारत हारा, एक ही टीम ऑस्ट्रेलिया से। 

2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल

भारत 2021-23 की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में 58.8 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल के मैदान पर फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें पैट कमिंस की टीम ने पहली पारी में 173 रन की विशाल बढ़त हासिल की। भारतीय टीम दूसरी पारी में 234 रनों पर ढेर हुई और 209 रनों से फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा। भारत लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचकर हारा। 

2023 वर्ल्ड कप

Advertisement

भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप में में रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची। पहले राउंड में श्रीलंका को 302 और साउथ अफ्रीका को 243 रन के विशाल अंतर से हराया। लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के आगे सिर्फ 240 रन ही बना सकी। जवाब में ट्रेविस हेड की 137 रन की रिकॉर्ड पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने अपना छठा वनडे वर्ल्ड कप जीता।  

हालांकि ऐसा भी नहीं रहा कि टीम इंडिया ने हर टूर्नामेंट में निराश किया। रोहित शर्मा की अगुआई में एशिया कप जीता, वहीं ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 

Also Read: Live Score

Advertisement

टीम इंडिया के पास 2024 में भी आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करने का मौका होगा। जून-जुलाई में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में टी-20 वर्ल्ड कप होना है। इस टूर्नामेंट में भारतीय फैंस को रोहित एंड कंपनी से खिताबी जीत की उम्मीद होगी। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार