The Hundred 2024 Draft: द हंड्रेड का ड्राफ्ट बुधवार (20 मार्च) को लंदन में हुआ, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा लेकिन कई स्टार खिलाड़ियों को किसी टीम ने नहीं खरीदा। नॉदर्न सुपरचार्जर्स ने निकोलस पूरन को 1,25000 पाउंड में खरीदा है। इसके अलावा लंदन स्पिरिट ने आंद्रे रसेल और शिमरोन हेटमायर को, ट्रेट रॉकेट्स ने रोवमैन पॉवेल और साउदर्न ब्रेव ने कीरोन पोलार्ड को खरीदा। 

 
Advertisement

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय और मार्क वुड भी इस ड्रॉफ्ट में नहीं बिके, इसके अलावा डेविड वॉर्नर, टिम डेविड को भी कोई खरीदार नहीं मिला। भारत की स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा को भी खिसी टीम ने खरीदा। डिएंड्रा डॉटिन और सुजी बेट्स जैसी दिग्गज भी इस लिस्ट में शामिल है। 

Advertisement

पाकिस्तान के बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान भी खाली हाथ रहे। हालांकि उनके साथी खिलाड़ी नसीम शाह को बर्मिंघम फीनिक्स ने, शाहीन अफरीदी को वेल्श फायर और इमाद वसीम को ट्रेंट रॉकेट्स ने खरीदा। 

स्मृति मंधाना (साउदर्न ब्रेव) और ऋचा घोष (बर्मिंघम फीनिक्स) दो भारतीय खिलाड़ी रही जो द हंड्रेड के ड्रॉफ्ट में बिकी। विमेंस प्रीमियर लीग में लगातार दो सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को फाइनल में पहुंचाने वाली मेग लैनिंग द हंड्रेड में पहली बार खेलती हुई नजर आएंगी, उन्हें लंदन स्पिरिट ने अपने साथ जोड़ा। 

बता दें कि हर टीम दो घरेलू खिलाड़ियों को वाइल्डकार्ड के तौर पर अपने साथ जोड़ सकती हैं। द हंड्रेड का चौथा सीजन 23 जुलाई से शुरू होगा और पहला मैच पुरुष और महिला दोनों में ओवल इनविंसिबल्स और बर्मिंघम फीनिक्स के बीच में होगी। 

द हंड्रेड 2024 के ड्रॉफ्ट के बाद सभी टीमें (पुरुष औऱ महिला)

Advertisement

ओवल इंविंसिबल्स

पुरुष टीम: सैम कुरेन, टॉम कुरेन, विल जैक, एडम जाम्पा, जॉर्डन कॉक्स, गस एटकिंसन, सैम बिलिंग्स, साकिब महमूद, स्पेंसर जॉनसन, डेविड मलान, नाथन सॉटर, डोनोवन फरेरा, टॉम लैमोनबी, तवांडा मुयेये।

महिला टीम: चमारी अट्टापट्टू, मारिज़ैन कप्प, ऐलिस कैप्सी, लॉरेन विनफील्ड-हिल, अमांडा-जेड वेलिंगटन, टैश फ़ारंट, मैडी विलियर्स, पेगे स्कोल्फ़ील्ड, सोफिया स्माले, रियाना मैकडोनाल्ड-गे, जो गार्डनर, लिज़ी स्कॉट, जॉर्जी बॉयस

Advertisement

साउदर्न ब्रेव

पुरुष टीम: जोफ्रा आर्चर, कीरोन पोलार्ड, जेम्स विंस, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, लॉरी इवांस, ल्यूस डू प्लॉय, अकील होसेन, रेहान अहमद, क्रेग ओवरटन, फिन एलन, डैनी ब्रिग्स, जॉर्ज गार्टन, एलेक्स डेविस

महिला टीम: स्मृति मंधाना, डैनी व्याट, क्लो ट्रायॉन, लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, फ्रेया केम्प, नाओमी दत्तानी, जॉर्जिया एडम्स, लॉरेन चीटल, कालिया मूर, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, रियाना साउथबी, मैरी टेलर

Advertisement

नॉदर्न सुपरचार्जर्स

पुरुष टीम: बेन स्टोक्स, निकोलस पूरन, आदिल राशिद, हैरी ब्रुक, रीस टॉपले, डैनियल सैम्स, मैथ्यू शॉर्ट, ब्रायडन कार्स, एडम होज़, टॉम लॉज़, मैथ्यू पॉट्स, ग्राहम क्लार्क, कैलम पार्किंसन, ओली रॉबिन्सन

महिला टीम: एनाबेल सदरलैंड, फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वेयरहैम, केट क्रॉस, बेस हीथ, लिन्से स्मिथ, एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स, होली आर्मिटेज, ग्रेस बॉलिंजर, मैरी केली, लुसी हिघम, एला क्लैरिज, डेविना पेरिन

Advertisement

मैनचेस्टर ओरिजिनल्स

पुरुष टीम: जोस बटलर, जेमी ओवरटन, फिल साल्ट, सिकंदर रजा, पॉल वाल्टर, फजलहक फारूकी, टॉम हार्टले, उसामा मीर, वेन मैडसेन, जोश टोंग, मैक्स होल्डन, जोश हल, फ्रेड क्लासेन, मिशेल स्टेनली

महिला टीम: बेथ मूनी, सोफी एक्लेस्टोन, सोफी मोलिनक्स, लॉरा वोल्वार्ड्ट, लॉरेन फाइलर, ईव जोन्स, एम्मा लैंब, माहिका गौर, फाई मॉरिस, कैथरीन ब्राइस, फोबे ग्राहम, ऐली थ्रेलकेल्ड, लिबर्टी हीप

Advertisement

बर्मिंघम फीनिक्स

पुरुष टीम: क्रिस वोक्स, नसीम शाह, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, बेन डकेट, बेनी हॉवेल, एडम मिल्ने, जेमी स्मिथ, विल स्मीड, सीन एबॉट, टॉम हेल्म, जेम्स फुलर, डैन मूसली, जैकब बेथेल

महिला टीम: एमी जोन्स, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष, एलिसे पेरी, केटी लेविक, इस्सी वोंग, एमिली अर्लॉट, हन्ना बेकर, सेरेन स्माले, अलीसा लिस्टर, क्लो ब्रेवर, स्टर्रे कालिस, चारिस पावेली

Advertisement

लंदन स्पिरिट

पुरुष टीम: जैक क्रॉली, आंद्रे रसेल, शिम्रोन हेटमायर, नाथन एलिस, डैन लॉरेंस, लियाम डॉसन, डैन वॉरॉल, ओली स्टोन, एडम रॉसिंगटन, रिचर्ड ग्लीसन, ओली पोप, डैनियल बेल-ड्रमंड, मैथ्यू क्रिचली, माइकल पेपर

महिला टीम: मेग लैनिंग, हीथर नाइट, ग्रेस हैरिस, डेनिएल गिब्सन, चार्ली डीन, सारा ग्लेन, कॉर्डेलिया ग्रिफिथ, जॉर्जिया रेडमायने, ईवा ग्रे, सोफी मुनरो, हन्ना जोन्स, तारा नॉरिस, नियाम हॉलैंड

Advertisement

वेल्श फायर

पुरुष टीम: जॉनी बेयरस्टो, टॉम कोहलर-कैडमोर, डेविड विली, शाहीन अफरीदी, जो क्लार्क, हारिस राउफ, टॉम एबेल, ग्लेन फिलिप्स, डेविड पायने, ल्यूक वेल्स, रूलोफ वान डेर मेरवे, जेक बॉल, स्टीवी एस्किनाज़ी, क्रिस कुक

महिला टीम: हेले मैथ्यूज, सोफिया डंकले, शबनिम इस्माइल, टैमी ब्यूमोंट, जेस जोनासेन, जॉर्जिया एल्विस, सारा ब्राइस, फ्रेया डेविस, फोबे फ्रैंकलिन, एमिली विंडसर, एला मैककॉघन, क्लेयर निकोलस, एलेक्स ग्रिफिथ्स

Advertisement

ट्रेंट रॉकेट्स

पुरुष टीम: जो रूट, रोवमैन पॉवेल, राशिद खान, इमाद वसीम, एलेक्स हेल्स, लुईस ग्रेगरी, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, जॉन टर्नर, सैम हैन, सैम कुक, केल्विन हैरिसन, जॉर्डन थॉम्पसन, एडम लिथ

Also Read: Live Score

Advertisement

महिला टीम: ऐश गार्डनर, नैट साइवर-ब्रंट, ग्रेस स्क्रिवेंस, अलाना किंग, हीथर ग्राहम, ब्रायोनी स्मिथ, केटी जॉर्ज, किर्स्टी गॉर्डन, ग्रेस पॉट्स, एलेक्सा स्टोनहाउस, जोसी ग्रोव्स, किरा चैथली, कैसिडी मैक्कार्थी
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार