7 जनवरी,(CRICKETNMORE)। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने 71 साल के उस इंतजार को खत्म किया है, जो 1947 में ऑस्ट्रेलिया के पहले दौरे से शुरू हुआ था। भारतीय टीम ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर ऐतिहासिक जीत के साथ नए साल की शुरुआत की है। आइए जानते हैं भारत की इस जीत के 5 सबसे बड़े हीरो। 

Advertisement

चेतेश्वर पुजारा

Advertisement

भारत की इस एतेहासिक सीरीज जीत के हीरो चेतेश्वर पुजारा रहे। इस सीरीज में सबसे अधिक 521 रन बनाने वाले पुजारा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इसमें पुजारा के तीन शतक और एक अर्धशतक भी शामिल है। उनका बेस्ट स्कोर 193 रन रहा। 

 

जसप्रीत बुमराह

Advertisement

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंद से इस सीरीज में भारत की जीत में सबसे अहम रोल निभाया। उन्होंने इस सीरीज में खेले गए 4 मैचों में उन्होंने 21 विकेट अपने नाम किए। 

 

मोहम्मद शमी

Advertisement

मोहम्मद शमी ने सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की नाक में दम करने में बुमराह का बखूबी साथ निभाया। शमी ने 4 मैचों में 6 विकेट हासिल किए और उनका बेस्ट प्रदर्शन 56 रन देकर 6 विकेट रहा। 

 

ऋषभ पंत

Advertisement

अपने करियर की तीसरी टेस्ट सीरीज खेल रहे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बल्ले के साथ-साथ विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन किया। पंत ने 7 मैचों में 350 रन बनाए औऱ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 159 रहा औऱ वह ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बने। इसके अलावा उन्होंने विकेट के पीछे 20 कैच लपके।  

 

विराट कोहली 

Advertisement

इस सीरीज में विराट कोहली की बल्लेबाजी के साथ-साथ उनकी बेहतरीन कप्तानी भी देखने को मिली। उन्होंने मैदान पर जो फैसले किए वो टीम के हित में गए। हालांकि वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पुजारा और पंत के बाद तीसरे नंबर पर रहे। कोहली ने 7 मैचों में 282 रन बनाए,जिसमें एक शतक शामिल था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार