Top 4 Batter With Most T20I Ducks As Captain: जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। हरारे में हुए मुकाबले में 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की पारी के चौथे ओवर में तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने उन्हें गोल्डन डक किया।
यह सातवीं बार है जब बतौर कप्तान वह टी-20 इंटरनेशनल में 0 पर आउट हुए हैं। आइए जानते हैं बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल (पूर्ण सदस्य देश) में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ी।
एरॉन फिंच
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच इस लिस्ट में टॉ पर हैं। उन्होंने 76 टी-20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की, जिसमें वह 8 बार 0 पर आउट हुए। 2022 में फिंच ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और उनके नाम इस फॉर्मेट में कप्तान के तौर पर 32.4 की औसत से 2236 रन दर्ज हैं, जिसमें 15 अर्धशतक और एक शतक शामिल है।
सिकंदर रजा
भारत के खिलाफ आखिरी मुकाबले में प्लॉप होने के बाद रजा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रजा ने 72 टी-20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे की कप्तानी की है, जिसमें सात बार खाता भी नहीं खोल पाए हैं। उन्होंन टीम की कमान संभालते हुए 27.74 की औसत से 1720 रन बनाए हैं, जिसमें 9 अर्धशतक और एक शतक शामिल है।
रोहित शर्मा और बाबर आजम
पाकिस्तान के बाबर आज़म और भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, दोनों ही छह-छह बार बिना खाता खोले (डक पर) आउट होकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। 85 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 37.74 की औसत से 2,642 रन बनाने वाले बाबर, कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस रोल में तीन शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं रोहित ने टी-20 इंटरनेशनल में कप्तानी करते हुए 34.01 की औसत से 1,905 रन बनाए। उन्होंने 62 मैचों में 13 अर्धशतक और तीन शतक लगाए।