भारत और वेस्टइंडीज के बीच 22 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरिज का आगाज एंटीगुआ के मैदान पर होगा। इससे पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच कई यादगार टेस्ट मुक़ाबलें हुए है जिसमें दोनों ही टीमों के कई वर्ल्ड क्लास बल्लेबाजों ने अपने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है। ऐसे में आइये आज जानते है दोनों ही टीमों के बीच  हुए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में।

Advertisement

1.सुनील गावस्कर

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तक हुए सभी टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के बेहतरीन पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम है। गावस्कर ने 27 टेस्ट मैचों की 48 पारियों में 13 शतक तथा 7 अर्धशतक के मदद से कुल 2749 रन बनाए है। इस दौरान इनका औसत 65.45 तथा सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 236 रनों का रहा है।

 

2. क्लाइव लॉयड

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्लाइव लॉयड ने भारत के खिलाफ 28 मैचों की 44 पारियों में 7 शतक तथा 12 अर्धशतक के मदद से कुल 2344 रन बनाए है। इस दौरान इनका औसत 58.60 तथा सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 242 रनों का रहा है।

3. शिवनारायण चंद्रपॉल

Advertisement

वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के पूर्व बेहतरीन बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल ने भारत के खिलाफ 25 मैचों की 44 पारियों में 7 शतक तथा 10 अर्धशतक के मदद से कुल 2171 रन बनाए है। इस दौरान इनका औसत 63.85 तथा सर्वश्रेष्ठ स्कोर 140 रनों का रहा है। 

 

4. राहुल द्रविड़

भारत के पूर्व बेहतरीन तकनिकी बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 मैचों की 38 पारियों में 5 शतक तथा 13 अर्धशतक के मदद से कुल 1978 रन बनाए है। इस दैरान इनका औसत 63.80 तथा सर्वश्रेष्ठ स्कोर 146 रनों का रहा है।

Advertisement

5. विवियन रिचर्ड्स

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने भारत के खिलाफ 28 मैचों की 41 पारियों में 8 शतक तथा 8 अर्धशतक के मदद से कुल 1927 रन बनाए है। इस दौरान इनका औसत 50.71 तथा सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 192 रनों का रहा है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार