इंटरनेशनल क्रिकेट के तीन फॉर्मेट्स में सबसे ज्यादा वनडे क्रिकेट खेला जाता है। हर इंटरनेशनल क्रिकेटर चाहता है कि वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करे, लेकिन कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे भी होते हैं जिन्हें कोई नहीं बनाना चाहता। इनमें से ही एक है सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड है। आइए जानते हैं वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ी। 

Advertisement

सनथ जयसूर्या

Advertisement

श्रीलंका के बाएं हाथ के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का रिकॉर्ड है। जयसूर्या 445 वनडे मैचों की 433 पारियों में कुल 34 बार जीरो पर आउट हुए है।

 

शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी 398 वनडे मैचों की 369 पारियों में कुल 30 बार 0 पर आउट हुए है।

वसीम अकर

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के पूर्व तेज गेदबाज वसीम अकरम 356 वनडे मैचों की 280 पारियों में कुल 28 बार जीरो पर आउट हुए है।

महेला जयवर्धने

श्रीलंका क्रिकेट इतिहास के सबसे महानतम बल्लेबाजों में से एक महेला जयवर्धने भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 448 वनडे मैचों की 418 पारियों में कुल 28 बार जीरो पर आउट हुए है।

Advertisement

लसिथ मलिंगा

इस लिस्ट में आखिरी नाम श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का है। मलिंगा 226 वनडे मैचों की 119 पारियों में कुल 26 बार जीरो पर आउट हुए है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार