मौजूदा दशक क्रिकेट के फैंस के लिए बहुत शानदार रहा, 2020 की शुरूआत के साथ ही इस दशक का अंत हो जाएगा। वनडे क्रिकेट में हमें इस मौजूदा दशक में कई बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिले और कुछ खिलाड़ी अपनी टीम के लिए मैच विनर बनकर उभरे। आइए जानते हैं इस दशक में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में। 

Advertisement

विराट कोहली

Advertisement

इस दशक में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है। कोहली ने इस दौरान 60.79 की औसत से 11125 रन बनाए हैं। 


रोहित शर्मा

टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने इस दशक में 53.56 की औसत से 8249 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान सबसे ज्यादा तीन दोहरे शतक जड़े हैं।


Advertisement

हाशिम अमला

साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला ने इस दशक में 49.76 की औसत से 7265 रन बनाए हैं। हालांकि उन्होंने कुछ महीने पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 


Advertisement

एबी डी विलियर्स

360 डिग्री क्रिकेटर के नाम से मशहूर साउथ अफ्रीका के एबी डी विलियर्स ने इस दशक में 64.20 की औसत से 6485 रन बनाए हैं। डी विलियर्स ने 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 


Advertisement

रॉस टेलर

न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार रॉस टेलर ने इस दशक में 54.01 की औसत से 6428 रन बनाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार