टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई महान बल्लेबाजों ने बड़ी-बड़ी पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। आज हम बताएंगे एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में। 

Advertisement

ग्राहम गूच

Advertisement

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज ग्राहम गूच ने जुलाई 1990 में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में कुल 456 रन बनाए थे। गूच ने इस मैच की पहली पारी में 333 रन और दूसरी पारी में 123 रन बनाए थे।

टेस्ट मैच टॉप 5 बल्लेबाज


मार्क टेलर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने अक्टूबर 1998 को पाकिस्तान के खिलाफ पेशावर के अरबाब नियाज स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में कुल 426 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने पहली पारी में नाबाद 334 और दूसरी पारी में 92 रन बनाए थे।


Advertisement

कुमार संगाकारा

श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने फरवरी 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ चटोग्राम के जहूर अमद चौधरी स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में कुल 424 रन बनाए थे। संगाकारा ने इस दौरान पहली पारी में 319 और दूसरी पारी में 105 रन बनाए थे।


Advertisement

ब्रायन लारा

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने अप्रैल 2004 में एंटीगुआ के सैंट जॉन स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में 400 रन बनाए थे। उन्होंने एक ही पारी खेलते हुए नाबाद 400 रन बनाए थे,जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।


Advertisement

ग्रैग चैपल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ग्रैग चैपल ने मार्च 1974 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में 380 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने पहली पारी में नाबाद 247 और दूसरी पारी में 133 रन बनाए थे।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार