भारत और न्यूज़ीलैंड के शुरू हो रहे 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 23 जनवरी को नेपियर में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों से भरी हुई हैं और पिछले कुछ सालों में दोनों के बीच कई जबरदस्त मुकाबलें देखने को मिले हैं। ऐसे में आइये आज जानते हैं भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच हुए सभी वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर

Advertisement

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच आज तक हुए सभी वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सचिन ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 42 मैचों की 41 पारियों में 46.05 की औसत से कुल 1750 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक तथा 8 अर्धशतक जमाए हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 186 रनों का है।

 

नाथन एस्टल

न्यूज़ीलैंड के पूर्व बल्लेबाज नाथन एस्टल ने भारत के खिलाफ 29 मैच खेले है जिसकी 29 पारियों में 43.10 की औसत से कुल  1207 रन बनाए हैं। एस्टल ने भारत के खिलाफ 5 शतक तथा 5 अर्धशतक लगाएं हैं जिसमें इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 120 रनों का हैं।

 
Advertisement

वीरेंद्र सहवाग

भारत के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ कुल 23 मैच खेले हैं जिसकी 23 पारियों में 6 शतक तथा 3 अर्धशतक के मदद से कुल 1157 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 52.59 और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 130 रनों का रहा हैं।

 
Advertisement

विराट कोहली

मौजूदा भारतीय कप्तान और वर्ल्ड के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 19 मैचों की 19 पारियों में 72.12 की औसत से कुल 1154 रन बनाए हैं। विराट ने इस दैरान 5 शतक तथा 6 अर्धशतक जमाएं हैं और उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 154 रनों का रहा हैं।

 
Advertisement

मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारत के पूर्व कप्तान व बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 40 मैचों की 40 पारियों में 1 शतक तथा 7 अर्धशतक की मदद से कुल 1118 रन बनाए हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इनका बल्लेबाजी औसत 36.06 तथा सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 108 रनों का हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार