Most Runs in T20 World Cup History: 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड के आठवें संस्करण का आगाज होगा। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। 2007 में शुरूआत के बाद अब तक सात टी-20 वर्ल्ड कप खेले गए हैं। आज हम बात करेंगे टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में। 

Advertisement

महेला जयवर्धने

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महेला जयवर्धने के नाम है। पांच वर्ल्ड कप खेलने वाले जयवर्धने ने 31 मैचों की 31 पारियों में 39.07 की औसत से 1016 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। इस जयवर्धने का टॉप स्कोर 100 रन रहा है। वह इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 1000 रन क आंकड़े को छूआ है। 

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। गेल ने 33 मैचों की 31 पारियों में 34.46 की औसत से 965 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने दो शतक और सात अर्धशतक जड़े हैं और उनका टॉप स्कोर 117 रन रहा है। गेल इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में दो शतक जड़े हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा छक्के (63) लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। 

Advertisement

तिलकरत्ने दिलशान

श्रीलंका के पूर्व ओपनर तिलकरत्ने दिलशान ने 35 मैचों की 34 पारियों में 30.93 की औसत से कुल 897 रन बनाए हैं। जिसमें उनके बल्ले से छह अर्धशतक निकले। दिलशान का टॉप स्कोर नाबाद 96 रन रहा है।

Advertisement

रोहित शर्मा

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में चौथे नंबर पर हैं। रोहित ने अब तक हुए सभी सात वर्ल्ड कप खेले हैं और 33 मैच में 38.50 की औसत से 847 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने आठ अर्धशतक जड़े हैं औऱ टॉप स्कोर नाबाद 79 रन रहा है। रोहित टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।

Advertisement

विराट कोहली 

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

रोहित के ठीक पीछे हैं विराट कोहली। जिन्होंने अभी तक चार वर्ल्ड कप खेले हैं, जिसमें उन्होंने अपनी बल्लेबाज से धमाल मचाया है। उन्होंने 21 मैच की 19 पारियों में 76.63 की औसत से 845 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतक जड़े हैं, जो टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी खिलाड़ी द्वारा जड़े गए सबसे ज्यादा अर्धशतक हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 89 रन रहा है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार