BAN vs ZIM Match Prediction, UAE ODI Tri-Series: यूएई वनडे ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच शनिवार, 17 अक्टूबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे इंटरनेशनल हाल ही में जुलाई के महीने में खेला गया था। ये मुकाबला हरारे के मैदान पर हुआ था जहां बांग्लादेश ने महज़ 36 ओवर में 200 रनों का लक्ष्य हासिल किया और जिम्बाब्वे को 7 विकेट से धूल चटाई। इस मुकाबले के हीरो तंजीद हसन थे जिन्होंने 101 गेंदों पर 94 रनों की पारी खेली थी।
BAN vs ZIM: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
समय - 05:00 PM IST
वेन्यू - शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi Pitch Report
अबू धाबी की पिच धीमी है, जिस पर समय बीतने के साथ बल्लेबाज़ों के लिए रन बनाना मुश्किल होता जाता है। पुरानी गेंद का सामना करना भी चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि असमान उछाल के साथ तालमेल बिठाना आसान नहीं होगा। ऐसे में बल्लेबाज़ी के लिए बेहतर परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए पहले बल्लेबाज़ी करना अहम होगा।
इस मैदान पर अब तक 57 ODI इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 38 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 251 रन रहा है।
BAN vs ZIM ODI Head To Head Record
कुल - 84
बांग्लादेश - 52
जिम्बाब्वे - 32
BAN vs ZIM ODI: Where to Watch?
UAE ODI Tri-Series 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म Jio FanCode app पर इन्जॉय कर सकते हैं।
BAN vs ZIM: Player to Watch Out For
बांग्लादेश की टीम से लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो और मेहदी हसन मिराज स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर जिम्बाब्वे टीम की तो ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा और ब्लेसिंग मुज़ारबानी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Bangladesh vs Zimbabwe Probable Playing XI
Bangladesh ODI Probable Playing XI: तंजीद हसन, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हिरदॉय, मेहदी हसन मिराज, मोसाद्देक हुसैन, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।
Zimbabwe ODI Probable Playing XI: ब्रायन बेनेट, बेन करन, क्रेग एर्विन, सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, न्यूमैन न्याम्हुरी।
Bangladesh vs Zimbabwe Today's Match Prediction
UAE ODI Tri-Series के पहले मुकाबले में बांग्लादेश की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
BAN vs ZIM Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, BAN vs ZIM Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Bangladesh vs Zimbabwe Match Preview, UAE ODI Tri-Series 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।