New Zealand Updated ODI Squad Vs India: भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। मेजबान टीम के तीन तेज गेंदबाज़ चोटिल हैं, जो कि हैमिल्टन वनडे नहीं खेल  पाएंगे।

टिकनर-फर्ग्यूसन-हेनरी बाहर: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर चोट के कारण अगले दो मैचों से बाहर हो गए हैं। वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान बल्लेबाजी करते समय उनके शरीर पर गेंद लगी थी। उनकी जगह तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क को टीम में शामिल किया गया है।

इसके अलावा न्यूजीलैंड को दो और तेज गेंदबाजों की चोट से झटका लगा है। मैट हेनरी मंगलवार को हैमिल्टन में होने वाले तीसरे वनडे से बाहर रहेंगे। वह ट्रेनिंग के दौरान साथी खिलाड़ी डेवोन कॉनवे से टकराने के कारण लगी चोट से उबर रहे हैं। वहीं, लॉकी फर्ग्यूसन जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव (क्वाड इंजरी) के चलते पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

न्यूजीलैंड पांचवें ODI के लिए नहीं घोषित की स्क्वाड: मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने माउंट माउंगानुई के बे ओवल में होने वाले पांचवें और आखिरी वनडे के लिए अब तक टीम नहीं चुनी है। इस मुकाबले के लिए टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स और नाथन स्मिथ भी उपलब्ध नहीं रहेंगे। ये सभी भारत के खिलाफ होने वाली ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज की तैयारियों में जुटेंगे और चौथे और आखिरी वनडे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

फिलहाल भारत पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे है। सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड की टीम (तीसरे वनडे के लिए): मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, नाथन स्मिथ और विल यंग।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड की टीम (चौथे वनडे के लिए): मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, निक केली, टिम सेफर्ट और विल यंग।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार