कोई भी बल्लेबाज जब भी छक्का जड़ता है तो फैंस सबसे ज्यादा रोमांचित होते हैं। आइए जानते है इस दशक में वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले टॉप 5 बल्लबाजों के बारे में।

Advertisement

रोहित शर्मा

Advertisement

टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा इस खास लिस्ट में पहले नबंर पर हैं। रोहित ने इस दशक में वनडे मैचों में सबसे ज्यादा 233 छक्के मारे हैं। उनके अलावा कोई बल्लेबाज 200 के आंकड़े को नहीं छू पाया। 


इयोन मॉर्गन

इंग्लैंड के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज इयोन मॉर्गन ने इस दशक में 183 छक्के मारे हैं। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में 17 छक्के मारे थे औऱ एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के मारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 


Advertisement

क्रिस गेल

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले क्रिस गेल इस लिस्ट में थोड़े पीछे हैं। गेल ने इस दशक में वनडे मैचों में 180 छक्के जड़े। 


Advertisement

एबी डी विलियर्स

360 डिग्री क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने इस दशक में वनडे मैचों में 155 छक्के जड़े। उन्होंने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, वरना इस लिस्ट में वह थोड़े औऱ आगे होते। 


Advertisement

मार्टिन गुप्टिल

न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने इस दशक में वनडे मैचों में 153 छक्के मारे।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार