Most hundreds against one team in Tests: टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ना हर इंटरनेशनल क्रिकेटर के लिए बड़ा खास होता है। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट में शतकों का अंबार लगाया और खिलाड़ियों का किसी एक टीम के खिलाफ प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।  आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में। 

Advertisement

डॉन ब्रैडमैन

Advertisement

एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन के नाम है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 37 टेस्ट की 63 पारियों में 5028 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 19 शतक जड़े हैं। बता दें कि  उन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर में 29 शतक जड़े। 

सुनील गावस्कर

भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर में 27 टेस्ट मैच खेले औऱ 48 पारियों में 2749 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 13 शतक जड़े हैं।  गावस्कर ने अपने पूरे टेस्ट करियर में 34 टेस्ट शतक लगाए हैं। 

स्टीव स्मिथ

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी इस लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 37 टेस्ट की 66 पारियों में 3417 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 12 शतक लगाए हैं। स्मिथ अभी तक इस फॉर्मेट में 32 शतक जड़ चुके हैं। 

 जैक हॉब्स 

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जैक हॉब्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर में 41 टेस्ट मैच खेले और 71 पारियों में 3636 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 शतक जड़े। उन्होंने अपने करियर में कुल 15 टेस्ट शतक ही लगाए। 

Advertisement

सचिन तेंदुलकर

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 39 मैच की 74 पारियों में 3630 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 11 शतक लगाए हैं। बता दें कि तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 51 शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार