साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई और तब पहले ही मैच में ब्रेंडन मैकुलम ने 158 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस लीग के इतिहास में आजतक कुल 58 शतक लगे है जिसमें 23 शतक भारतीय बल्लेबाजों द्वारा लगाएं गए है तो वहीं 35 विदेशी बल्लेबाजों ने लगाएं है। आज हम जानेंगे आईपीएल के इतिहास में  तेज शतक जमाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों के नाम।

Advertisement

यूसुफ पठान

Advertisement

भारत के विस्फोटक ऑलराउंडर यूसुफ पठान के नाम आईपीएल के इतिहास में बतौर भारतीय सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड है। युसूफ ने 13 मार्च 2010 को राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मात्र 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। इस दौरान इन्होंने 8 छक्के तथा 9 चौके लगाने का कारनामा किया था। यह मैच ब्रेबॉर्न स्टेडियम पर खेला गया था।

 

मुरली विजय

भारतीय ओपनर मुरली विजय ने 3 अप्रैल 2010 को चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 46 गेंदों में शतक जमाया था। मैच में उन्होंने 127 रनों की पारी खेली जिसमें 11 छक्के तथा 8 चौके शामिल है यह मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था।

 
Advertisement

विराट कोहली

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली मौजूद है। कोहली ने 18 मई 2016 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तरफ से खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 47 गेंदों में शतक जमाने का कारनामा किया। मैच में उन्होंने 113 रनों की पारी खेली जिसमें 8 छक्के तथा 12 चौके शामिल है। यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था।

 
Advertisement

वीरेंद्र सहवाग

पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से खेलते हुए डेकन चार्जर्स के खिलाफ 5 मई 2011 को 48 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने मैच में 119 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 6 छक्के और 13 चौके भी लगाएं। यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था।

 
Advertisement

रिद्धिमान साहा

भारतीय वीकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने 1 जून 2014 को आईपीएल के फाइनल मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 49 गेंदों में शतक जमाया। इन्होंने इस मैच में 115 रनों की पारी खेली जिसमें 8 छक्के तथा 10 चौके शामिल थे। यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था।


Advertisement

Shubham Shah 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार