क्रिकेट में किसी भी टीम को एक बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए बल्लेबाजों में साझेदारी बहुत जरुरी है। जब 2 बल्लेबाज मिलकर एक लम्बी साझेदारी करते है तो वह विपक्षी टीम के गेंदबाजों की कमर तोड़ने का काम करती है। आइS आज जानते है वनडे इंटरनेशनल में बल्लेबाजों द्वारा की गयी 5 सबसे बड़ी साझेदारी।  देखिए दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

 
Advertisement

 

Advertisement

क्रिस गेल- मार्लोन सैमुएल्स

यह वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और मार्लोन सैमुएल्स की जोड़ी के नाम है। इन दोनों खिलाड़ियों ने साल 2015 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हुए वर्ल्ड कप के मुकाबले में दूसरे विकेट के लिए 372 रन की साझेदारी की थी। इस दौरान गेल ने 215 रन और सैमुएल्स ने 133 रनों की बेजोड़ पारी खेली। 

 

सचिन तेंदुलकर- राहुल द्रविड़

Advertisement

इस लिस्ट में दूसरे पायेदान पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी है। राहुल और सचिन ने साल 1999 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हैदराबाद मे खेले गए मुकाबले में दूसरे विकेट के लिए 331 रनों  की बड़ी साझेदारी की थी। इस मैच में सचिन ने 186 रन तो वही द्रविड़ ने बेहतरीन 153 रन बनाये। 

 

सौरव गांगुली- राहुल द्रविड़ 

Advertisement

दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने मिलकर साल 1999 में श्रीलंका के विरुद्ध टॉटन के मैदान  पर खेले गए मुकाबले में दूसरे विकेट के लिए 318 रन जोड़े थे। इस मैच में सौरव ने शानदार 183 रन बनाये और द्रविड़ ने 145 रनों की पारी खेली।

 

उपुल थरंगा- सनथ जयसूर्या 

Advertisement

इस लिस्ट में चौथे पायेदान पर श्रीलंका टीम के सनथ जयसूर्या और उपुल थरंगा हैं। जयसूर्या और थरंगा ने साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के मैदान पर ओपेनिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 286 रनों की साझेदारी की। उस मैच में जयसूर्या ने 152 रन बनाये और उनके जोड़ीदार थरंगा ने 109 रनों की पारी खेली। 

 

डेविड वॉर्नर- ट्रेविस हेड 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर और ट्राविस हेड पांचवें नंबर पर हैं। वॉर्नर और हेड ने साल 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड के मैदान पर ओपनिंग करते हुए पहले विकेट की लिए 284 रनों की शानदार साझेदारी की। वॉर्नर ने उस मैच में 179 रनों की बेहतरीन पारी खेली तो वही ट्रेविस हेड ने 128 रन बनाये।      

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार