किसी भी टीम को अगर विपक्षी टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर बनना हो या बड़े लक्ष्य का पीछा करना हो तो यह जरूरी होता है कि उसके बल्लेबाजों के बीच एक लंबी साझेदारी हो। यह काम और भी आसान हो जाता है जब टीम के ओपनिंग बल्लेबाज यह काम करते हैं। ऐसे में आइये आज जानते है आईपीएल में पहले विकेट के लिए हुई टॉप 5 सबसे बड़ी साझेदारियों के बारे में।

Advertisement

डेविड वॉर्नर- जॉनी बेयरस्टो 

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज वॉर्नर और बेयरस्टो ने साल 2019 में आरसीबी के खिलाफ 185 रनों की ओपनिंग साझेदारी की साझेदारी की। उन्होंने यह उपलब्धि हैदराबाद के मैदान पक हासिल की।

गौतम गंभीर- क्रिस लिन

भारत के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर और ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लीन ने केकेआर के तरफ से खेलते हुए पहले विकेट के लिए नाबाद 184 रनों की साझेदारी की। उन्होंने यह कारनामा 2017 आईपीएल में गुजरात लायंस के खिलाफ किया था।

क्रिस गेल- तिलकरत्ने दिलशान

Advertisement

यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल और श्रीलंका के पूर्व विस्फोटक ओपनर तिलकरत्ने दिलशान ने साल 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए 167 रन जोड़े। यह मैच बैंगलोर के चिन्नास्वामी मैदान पर खेला गया था।

सचिन तेंदुलकर- ड्वेन स्मिथ

महान बल्लेबाज तेंदुलकर ने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए  नाबाद 163 रन जोड़े थे।  यह मैच साल 2012 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था।

Advertisement

माइकल हसी- मुरली विजय

मिस्टर क्रिकेटर यानी ऑस्ट्रेलिया के माइकल हसी और भारत के शानदार बल्लेबाज मुरली विजय ने साल 2011 में आरसीबी के खिलाफ पहले विकेट के लिए 159 रन जोड़े थे। यह मैच चेन्नई के मैदान पर खेला गया था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार