Asia Cup Cricket BAN: बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में जारी तीसरे वनडे मैच में 107 रन की शतकीय पारी खेली। यह तंजीद का 76वां अंतरराष्ट्रीय मैच है, जिसमें उन्होंने पहली बार शतक लगाया है।
तंजीद ने 31 अगस्त 2023 को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 45 टी20 मुकाबलों में 28 की औसत के साथ 1,120 रन बनाए, जिसमें 11 अर्धशतक शामिल हैं। तंजीद 31 वनडे मैचों में 25.27 की औसत के साथ 733 रन बना चुके हैं।
ढाका में जारी इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम 40 ओवरों की समाप्ति तक 3 विकेट खोकर 213 रन बना चुकी है।
बांग्लादेश को सैफ हसन और तंजीद हसन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 18.1 ओवरों में 105 रन की साझेदारी की। सैफ 55 गेंदों में 3 चौकों के साथ 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
यहां से तंजीद ने नजमुल हुसैन शांतो के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। नजमुल ने 34 गेंदों में 27 रन टीम के खाते में जोड़े। इसके बाद तंजीद ने अपना शतक पूरा करते हुए 107 गेंदों में 7 छक्कों और 6 चौकों के साथ 107 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से कप्तान शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद 1-1 विकेट हासिल कर चुके हैं।
बांग्लादेश को सैफ हसन और तंजीद हसन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 18.1 ओवरों में 105 रन की साझेदारी की। सैफ 55 गेंदों में 3 चौकों के साथ 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं, मेहदी हसन मिराज की कप्तानी में बांग्लादेशी टीम सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिट्टन दास (विकेटकीपर), तौहीद हिरदॉय, अफीफ हुसैन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।