2023 इंटरनेशनल क्रिकेट के लिहाज से शानदार रहा। कई बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन देखऩे को मिले, खासकर भारतीय गेंदबाजों द्वारा। इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय गेंदबाजों ने खूब विकेट चटकाए। आइए जानते हैं 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज। 

Advertisement

5.मोहम्मद सिराज

Advertisement

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 2023 में तीनों फॉर्मेट में खेले गए 34 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 324.2 ओवर गेंदबाजी की और 60 विकेट हासिल किए। जिसमें उन्होंने 21 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, एशिया कप फाइनल में। सिराज ने 2023 में 44 वनडे विकेट, टेस्ट में 15 विकेट और टी-20 इंटरनेशनल में 1 विकेट लिय़ा।

 

4. शाहीन अफरीदी

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 2023 में तीनों फॉर्मेट में 30 मैच खेले और 358 ओवर गेंदबाजी कर 62 विकेट हासिल किए। जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 54 रन देकर 4 विकेट रहा। अफरीदी ने वनडे में 44 विकेट, टेस्ट में 14 विकेट और टी-20 इंटरनेशनल में 6 विकेट लिए।

3.मिचेल स्टार्क

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 2023 में दो फॉर्मेट में 23 इंटरनेशनल में 375 ओवर गेंदबाजी की और 63 विकेट हासिल किए। जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 53 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। स्टार्क ने टेस्ट में 25 विकेट और वनडे में 38 विकेट लिए।  

2.कुलदीप यादव

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने इस साल दो फॉर्मेट में कुल 39 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 248.3 ओवर गेंदबाजी की और 63 विकेट हासिल किए। जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। कुलदीप ने 2023 में वनडे में 49 विकेट और टी-20 इंटरनेशनल में 14 विकेट लिए।

Advertisement

1.रविंद्र जडेजा

Also Read: Live Score

भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा ने साल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में खेले गए 35 मैच में 462.5 ओवर गेंदबाजी की और 66 विकेट हासिल किए। जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 42 रन देकर 7 विकेट (टेस्ट) रहा। जडेजा ने 2023 में टेस्ट में 33 विकेट, वनडे में 31 और टी-20 इंटरनेशनल में 2 विकेट लिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार