Top 5 Batters With Most Six in Cricket World Cup: 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप (World Cup 2023) शुरू होने वाला है, आइए इससे पहले आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन पांच भारतीय बल्लेबाजों के नाम जिन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस खास लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं।

Advertisement

5. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)

Advertisement

वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे यादगार छक्का मारने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस खास लिस्ट का हिस्सा ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। धोनी ने भारत के लिए वर्ल्ड कप में कुल 29 मुकाबले खेले जिसके दौरान धोनी के बैट से कुल 15 छक्के निकले हैं। बता दें कि माही के नाम वर्ल्ड कप में कुल 780 रन दर्ज हैं।

4. वीरेंद्र सहवाग (Virender Shewag)

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग बेखौफ अंदाज में छक्के-चौके लगाकर रन बनाते थे, यही वजह है सहवाग भी इस खास लिस्ट में शामिल हैं। वीरेंद्र सहवाग ने वर्ल्ड कप में भारत के लिए कुल 22 मुकाबले खेले जिसके दौरान उनके बैट से 18 छक्के निकले। सहवाग के नाम वर्ल्ड कप में 843 रन दर्ज हैं।

3. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

Advertisement

हिटमैन के नाम से जाने जाने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बेहद आसानी से छक्के जड़ने की कला जानते हैं। रोहित ने आईसीसी के मेगा इवेंट वर्ल्ड कप में भी अपनी प्रतिभा का प्रमाण दिया है और वह भी इस खास लिस्ट में शामिल हैं। रोहित अब तक वर्ल्ड कप में कुल 17 मुकाबले खेलकर 23 छक्के ठोक चुके हैं और साल 2023 के वर्ल्ड कप में वह महज 5 छक्के लगाकर भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

2. सौरव गांगुली (Sourav Ganguly)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी वर्ल्ड कप में भारत के लिए छक्के जड़ने के मामले में किसी से पीछे नहीं रहे हैं। सौरव गांगुली ने विश्व कप में भारत के लिए 21 मुकाबले खेले जिसके दौरान उन्होंने 25 बड़े छक्के लगाए। वर्ल्ड कप में उनका औसत 55.88 का रहा और उन्होंने अपने देश के लिए 1006 रन बनाए।

Advertisement

Also Read: Live Score

1. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)

गॉर्ड ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में भी टॉप पर विराजमान हैं। जी हां, मास्टर ब्लास्टर ही वह बल्लेबाज हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाए। लिटिल मास्टर ने वर्ल्ड कप में कुल 45 मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने कुल 27 छक्के जड़े। वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार