Top 5 Player With Most Hundreds In A Winning Cause: क्रिकेट में जब भी कोई बल्लेबाज शतक लगाता है तो उम्मीद करता है उसका योगदान टीम की जीत में आए। लेकिन कभी टीम हारती भी तो कभी ड्रॉ हो जाता है, वहीं अगर टीम जीत जाए तो बल्लेबाज की खुशी दोगुनी हो जाती है। आइए जानते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में जीत में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में।

Advertisement

विराट कोहली

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट में जीत में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के नाम दर्ज है। कोहली ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट को मिलाकर अभी 82 शतक जड़े हैं, जिसमें उनके 58 शतक जीत में आए हैं। कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। 

रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 71 शतक जड़े हैं, जिसमें 55 शतक जीत में आए हैं। इटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पोंटिंग तीसरे नंबर पर है। 

सचिन तेंदुलकर 

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100 शतक जड़ने वाले भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनके 100 शतकों में से सिर्फ 53 शतक ही जीत में आए हैं। 

रोहित शर्मा

भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अभी तक अपने इंटरनेशनल करियर में 49 शतक लगाए हैं, जिसमें 40 शतक जीत में आए हैं। 9 बार ही ऐसा हुआ है जब टीम उनके शतक जड़ने के बावजूद हारी है। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में रोहित संयुक्त रूप से दसवें नंबर पर हैं। 

Advertisement

हाशिम अमला

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 55 शतक लगाए हैं। इसमें से अमला के 40 शतक जीत में आए हैं।  सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अमला सातवें नंबर पर काबिज है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार