Top-5 Players With Most Sixes In WPL History: भारत में महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। ये टूर्नामेंट शुक्रवार, 9 जनवरी से शुरू होने वाला है जिसका पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन टॉप-5 खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने WPL के इतिहास में सर्वाधिक छक्के ठोकने का कारनामा किया। गौरतलब है कि इस लिस्ट में भारत की तीन बेटियां शामिल हैं।

Advertisement

5. किरण नवगिरे (Kiran Navgire): 31 साल की भारत की बेटी किरण नवगिरे इस खास लिस्ट में पांचवें पायदान पर है। किरण एक मिडिल ऑर्डर बैटर हैं, जो कि फिनिशर का रोल निभाती हैं। वो WPL में अब तक 25 मैचों की 24 इनिंग में 24 छक्के ठोक चुकी हैं। जान लें कि यूपी वॉरियर्स ने उन्हें ऑक्शन में 60 लाख में खरीदा है। इस टूर्नामेंट में किरण हमेशा से ही यूपी के लिए खेली हैं।

Advertisement

4. एलिस पेरी (Ellis Perry): सिक्स हिटिंग की बात हो और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी का नाम नहीं लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। 35 साल की ये महान महिला खिलाड़ी WPL में चौथी सर्वाधिक छक्के मारने वाले बैटर है। उन्होंने RCB के लिए 25 मैचों में 25 छक्के जड़कर ये पायदान हासिल किया है। जान लें कि एलिस पेरी WPL 2026 के लिए उपलब्ध नहीं हैं, उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।

3. एशले गार्डनर (Ashleigh Gardner): इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर गुजरात जायंट्स की कैप्टन एशले गार्डनर हैं, जिन्होंने WPL में अब तक 25 मैचों में 26 छक्के ठोके हैं। बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया की ये हरफनमौला खिलाड़ी WPL की सबसे महंगी खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें GG ने 3.50 लाख में रिटेन किया है।

2. ऋचा घोष (Richa Ghosh): भारत की बेटी ऋचा घोष जो कि एक विकेटकीपर बैटर हैं, वो WPL इतिहास की दूसरी सर्वाधिक छक्के मारने वाली खिलाड़ी हैं। इस 22 साल की खिलाड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 26 मैचों की 24 इनिंग में 30 छक्के ठोकने का कारनामा किया है। खास बात ये है कि इस दौरान उन्होंने 151 की स्ट्राइक रेट से 625 रन ठोके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

1. शेफाली वर्मा (Shafali Verma): WPL में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड 'लेडी सहवाग' शेफाली वर्मा के नाम दर्ज है। 21 साल की शेफाली ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ 27 इनिंग में 49 छक्के जड़कर ये महारिकॉर्ड अपने नाम किया। जान लें कि DC की ये विस्फोटक खिलाड़ी WPL की टॉप-5 सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर में से एक है। उनके नाम WPL में 36 की औसत से 865 रन दर्ज हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार