Top 5 Players With The Most Wickets in IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए।  इसके जवाब में गुजरात ने 18.1 ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस सीजन कई गेंदबाजों ने अपनी टीमों के लिए बेहतरीन गेंदबाजी से दिल जीता। लेकिन आज हम आपको उन टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में, जिन्होंने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए।


Advertisement

युजवेंद्र चहल

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। चहल ने इस सीजन 17 मैच में 19.51 की औसत और 7.75 की इकॉनमी रेट से 27 विकेट चटकाए। चहल का बेस्ट प्रदर्शन 40 रन देकर 5 विकेट रहा है, जिसमें उन्होंने एक हैट्रिक भी चटकाई। चहल एक आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर बने हैं। 


वानिंदु हसरंगा

वानिंदु हसरंगा लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्पिनर ने 16 मैच 16.53 की औसत और 7.54 के इकॉनमी रेट से 26 विकेट चटकाए। श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने आरसीबी के लिए सभी मुकाबले खेले। हसरंगा का बेस्ट प्रदर्शन 18 रन देकर 5 विकेट रहा।


Advertisement

कागिसो रबाडा

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा तीसरे स्थान पर हैं। रबाडा ने इस सीजन 13 मैच में 17.65 की औसत और 8.45 की स्ट्राइक रेट से 23 विकेट चटकाए। इस दौरान रबाडा का बेस्ट प्रदर्शन 33 रन देकर 4 विकेट रहा।


Advertisement

उमरान मलिक

उमरान मलिक इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के 22 साल के तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2022 में अपनी स्पीड से काफी प्रभावित किया।  मलिक ने 14 मैच में 20.18 की औसत और 9.03 की इकॉनमी रेट से 22 विकेट चटकाए। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर 5 विकेट रहा।


Advertisement

कुलदीप यादव

दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव पांचवें स्थान पर हैं। कुलदीप ने दिल्ली के लिए 14 मैच में 19.95 की औसत और 8.43 के इकॉनमी रेट से 21 विकेट चटकाए। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 14 रन देकर 4 विकेट रहा। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार