इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का 33वां टेस्ट शतक लगाया। रूट ने पहले दिन के खेल के दौरान 206 गेंदों में 143 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 18 चौके जड़े। इस शतकीय पारी के दौरान वह एलिस्टर कुक को पछाड़कर इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। आइए जानते हैं अपने देश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में।

Advertisement

रिकी पोंटिंग

Advertisement

अपने देश में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम है। उन्होंने अपने करियर के 92 टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में ही खेले और 154 पारियों में 56.57 की औसत से 7578 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 23 शतक औऱ 38 अर्धशतक जड़े। 

 

सचिन तेंदुलकर

टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। तेंदुलकर ने भारत में 94 टेस्ट मैच खेले और 153 पारियों में 52.67 की औसत से 7216 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत में टेस्ट क्रिकेट में 22 शतक औऱ 32 अर्धशतक जड़े। 

महेला जयवर्धने

Advertisement

श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने अपनी घरेलू सरजमीं पर 81 टेस्ट मैच खेले और 129 पारियों में 52.45 की औसत से 7167 रन बनाए। उन्होंने अपने देश में 23 टेस्ट शतक और 34 अर्धशतक भी जड़े।

जैक कैलिस

साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडर महेला जयवर्धने भी इस लिस्ट में शुमार है। कैलिस ने अपने करियर के 88 टेस्ट साउथ अफ्रीका में खेले और 143 पारियों में 56.73 की औसत से 7035 रन बनाए। उन्होंने अपने देश में टेस्ट में 23 शतक और 34 अर्धशतक जड़े। 

Advertisement

जो रूट

इंग्लैंड के मौजूदा बल्लेबाज जो रूट ने अपने देश में 77 टेस्ट मैच खेले हैं और 134 पारियों में 55.25 की औसत से 6630 रन बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर 20 टेस्ट शतक औऱ 32 अर्धशतक जड़े हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार