टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग बल्लेबाजों की जिम्मेदारी होती हैं तो टीम को सधी हुई शुरूआत देकर बड़े लक्ष्य की और ले जाएं। वहीं विपक्षी टीम के गेंदबाजों का लक्ष्य होता है ओपनर्स को जल्द से जल्द आउट कर टीम के टॉप ऑर्डर को बिखेरने का। आइए आज हम आपको बताते हैं टेस्ट क्रिकेट में ओपनर्स को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले टॉप 5 गेंदबाजों के बारे में

Advertisement

ग्लैन मैकग्राथ

Advertisement

ग्लैन मैकग्राथ की गिनती दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में होती है। मैकग्राथ अपने सटीक लाइन लेंथ के लिए मशहूर रहे हैं। अपने 124 मैचों के टेस्ट करियर के दौरान मैकग्राथ ने कुल 155 बार ओपनिंग बल्लेबाजों को आउट किया।  दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

 

जेम्स एंडरसन

इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अभी तक के अपने टेस्ट करियर में कुल 140 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 151 पर ओपनिंग बल्लेबाजों के विकेट हासिल किए हैं।

 
Advertisement

मुथैया मुरलीधरन

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान ऑफ स्पिन गेंदबाज श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने अपने करियर में कुल 133 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 130 बार ओपनिंग बल्लेबाजों को चलता किया ।

 
Advertisement

कपिल देव

टीम इंडिया के विश्व विजेता कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। कपिल ने अपने करियर में खेले 131 मैचों में 127 बार ओपिनिंग बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था  

 
Advertisement

कोर्टनी वॉल्श

वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कोर्टनी वॉल्श इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। वॉल्श ने अपने करियर के 132 मैचों में 125 बार ओपनिंग बल्लेबाजों को आउट किया था।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार