भारत औऱ श्रीलंका के बीच दिल्ली में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इसके साथ ही मेजबान टीम इंडिया ने सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया। इस सीरीज में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। आइए जानते हैं सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में। PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

5. रोहित शर्मा

Advertisement

एक साल बाद भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर रहे रोहित शर्मा ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। हिटमैन ने 2 मैचों की 3 पारियों में 217 रन बनाए, जिसमें 1 शतक औऱ 1 अर्धशतक शामिल था। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 102 रन रहा। PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

 

4. चेतेश्वर पुजारा

Advertisement

टीम इंडिया की नई दीवार यानी चेतेश्वर पुजारा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। पुजारा ने इस सीरीज में 3 मैचों की 5 पारियों में 57.80 की औसत से 289 रन बनाए, जिसमें 1 शतक औऱ 1 अर्धशतक शामिल था। उनका बेस्ट स्कोर 143 रन रहा। PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

 

3. मुरली विजय

Advertisement

पहले टेस्ट में मौका नहीं मिलने के बाद दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने शानदार वापसी की। विजय ने 2 मैचों की 3 पारियों में 97.33 की औसत से 292 रन बनाए, जिसमें दो शानदार शतक शामिल थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 155 रन रहा। PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

 

2. दिनेश चांदीमल

Advertisement

लिस्ट में दूसरा नाम श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल का है। चांदीमल ने इस सीरीज में 3 मैचों की 6 पारियों में 61.00 की औसत से 366 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक औऱ 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर 164 रन रहा।

 

1. विराट कोहली

Advertisement

टीम इंडिया के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। कोहली ने 3 मैचों की 5 पारियों में 152.50 की औसत से 610 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने दो दोहरे शतक, एक शतक और 1 अर्धशतक जड़ा। उनका बेस्ट स्कोर 243 रन रहा।


सौरभ शर्मा/ CRICKETNMORE

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार