आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में RCB की जीत के बाद एक बेहद खास और दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला। विराट कोहली ने स्टैंड्स में मौजूद अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस भेजा। वहीं अनुष्का ने भी उसी अंदाज़ में जवाब दिया और दोनों के बीच का यह क्यूट मोमेंट फैंस के बीच वायरल हो गया।
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार (28 मार्च) को खेले गए आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की। इस जीत के हीरो रहे भारतीय क्रिकेट के स्टार विराट कोहली, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
हालांकि मैच के बाद जो पल सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, वो था कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के बीच का खास इमोशनल कनेक्शन। जीत के बाद कोहली ने स्टैंड्स की तरफ देखते हुए अनुष्का को फ्लाइंग किस भेजा, जिसे कैमरे ने तुरंत कैद कर लिया। अनुष्का शर्मा, जो पूरे मैच के दौरान टीम को सपोर्ट कर रही थीं, उन्होंने भी मुस्कुराते हुए विराट के इस जेस्चर का जवाब फ्लाइंग किस से दिया। दोनों के बीच का यह क्यूट मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने इसे खूब पसंद किया।
VIDEO:
मैच की बात करें तो 203 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 38 गेंदों में 69 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उन्होंने अंत तक टिककर टीम को जीत दिलाई और 15.4 ओवर में ही मुकाबला खत्म कर दिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
विराट के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 61 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 201 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसमें ईशान किशन (80), अनिकेत वर्मा (43) और हेनरिक क्लासेन (31) ने भी अहम योगदान दिया था।