एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल तक पहुंचती हैं तो दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले होने की संभावना है। ऐसे में फैंस के लिए आने वाले दिन काफी मनोरंजक होने वाले हैं। वहीं, पाकिस्तानी टीम के लिए आगामी एशिया कप आसान नहीं होने वाला है क्योंकि उन्हें एक बार फिर से विराट कोहली की चुनौती से पार पाना होगा। विराट कोहली ने एशिया कप 2023 से पहले अच्छी तरह से आराम भी कर लिया है और अब वो इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के लिए मुसीबत बनने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

विराट जब-जब एशिया कप में पाकिस्तान के सामने आते हैं फैंस को उनकी 2012 एशिया कप में खेली गई 183 रनों की यादगार पारी जरूर याद आ जाती है। विराट ने उस मैच में पाकिस्तान के हर गेंदबाज की पिटाई की थी और नाबाद 183 रन बनाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। उनकी ये पारी एशिया कप 2012 के पांचवें मुकाबले में आई थी जब मीरपुर में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 329 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। पहली पारी के खत्म होने के बाद हर किसी को लग रहा था कि पाकिस्तानी गेंदबाजी लाइनअप के सामने भारतीय बल्लेबाज ये स्कोर नहीं चेज़ कर पाएंगे लेकिन विराट कोहली की करिश्माई पारी के चलते भारतीय टीम ने महज 4 विकेट खोकर 47.5 ओवरों में मैच जीत लिया।

Advertisement

खराब शुरुआत के बाद कोहली ने सचिन के साथ पारी को संभाला था और अंत तक नाबाद रहते हुए 148 गेंदों में 183 रन बनाए। इस दौरन उनके बल्ले से 22 चौके और 1 छक्का भी देखने को मिला। विराट की इस पारी ने क्रिकेट जगत को ये संदेश दे दिया था कि वो क्रिकेट जगत पर राज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उसके बाद 11 साल हो गए हैं और विराट कोहली के नाम अनगिनत रिकॉर्ड्स हैं और आज दुनिया का हर गेंदबाज उनसे डरता है।

एशिया कप में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड

विराट कोहली द्वारा 2012 एशिया कप में खेली गई 183 रनों की पारी आज भी एशिया कप के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी है। विराट के 183 रनों के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर पाकिस्तान के यूनिस खान के नाम पर दर्ज है। यूनिस खान ने ये पारी हांगकांग के खिलाफ खेली थी जबकि बांग्लादेश के मुश्फिकर रहीम इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने भी श्रीलंका के खिलाफ 150 गेंदों में 144 रनों की शानदार पारी खेली है। वहीं, शोएब मलिक 143 रनों की पारी के साथ चौथे स्थान पर हैं और पांचवें स्थान पर फिर से 136 रनों के सर्वाधिक स्कोर के साथ विराट कोहली हैं।

Advertisement

एशिया कप में विराट कोहली का रिकॉर्ड

Also Read: Cricket History

अगर एशिया कप में विराट कोहली के रिकॉर्ड की बात करें तो उनके आंकड़े किसी भी विरोधी टीम को डरा सकते हैं। विराट ने 11 मैचों में 61.30 की शानदार औसत से रन बनाए हैं जबकि उनके बल्ले से 3 शतक भी देखने को मिले हैं। विराट ने एशिया कप में कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं और इस बार भी वो कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त करने वाले हैं। विराट एक बार फिर से फ्रेश होकर वापस आ रहे हैं और पाकिस्तानी टीम के लिए उन्हें रोक पाना आसान नहीं होगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या विराट कोहली अपने इस रिकॉर्ड को खुद तोड़ पाएंगे या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार