एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन मेजबान वेस्टइंडीज की टीम ने बांग्लादेश की टीम को सिर्फ 43 रनों पर ढेर कर दिया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए। मेजबान ने 158 रन की बढ़त हासिल कर ली है। बांग्लादेश के 43 रन पर आउट होने के बाद कई रिकॉर्ड बने,आइए जानते हैं। 

Advertisement

141 साल में दूसरी सबसे छोटी पारी

Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट टीम अपनी पारी में सिर्फ 18.4 ओवर यानी 112 गेंद ही खेल सकी। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा गेंदों के हिसाब से खेली गई दूसरी सबसे छोटी पारी है।यह अनचाहा रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की टीम के नाम है, जो साल 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट मैच में अपनी पारी के दौरान सिर्फ 111 गेंद खेल पाई थी। देखिए दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर  

 

टेस्ट क्रिकेट का 10वां सबसे कम स्कोर 

यह टेस्ट क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा एक पारी में बनाया गया दसवां सबसे छोटा स्कोर है। साथ ही पिछले 44 सालों में बना सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले साल 1974 में भारत की टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में 42 रन पर ऑलउट हो गई थी।

 
Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में तीसरी बार हुआ ऐसा

केमार रोच ने कहर बरपाती हुई गेंदबाजी करते 5 ओवरों में सिर्फ 8 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। उन्होंने अपनी पहली 12 गेंदों में ही हासिल कर लिया। वह यह कारनामा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मॉन्टी नोबेल ने साल 1902 में इंग्लैंड के खिलाफ, वहीं जैक कैलिस ने साल 2002 में बांग्लादेश के खिलाफ यह कारनामा किया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार