क्रिकेट में जब भी कोई बल्लेबाज शून्य पर आउट हो जाता है तो कहा जाता है  तो उसे डक की उपाधि दी जाती है या फिर कहते हैं वह खिलाड़ी डक पर आउट हुआ है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि क्रिकेट में शून्य पर आउट होने के लिए यह डक शब्द कहां से आया। इसके पीछे की कहानी बहुत ही रोचक है। क्रिकेट में इस शब्द का इस्तेमाल टेस्ट क्रिकेट की शुरूआत से भी कई साल पहले हुआ था।  

Advertisement

प्रिंस ऑफ वेल्स से जुड़ी है डक की कहानी

Advertisement

17 जुलाई 1866 को खेले गए एक क्रिकेट मैच के दौरान वेल्स के प्रिन्स शून्य पर आउट हो गए थे जिसके बाद एक अखबार ने हैडलाइन दी थी कि, 'Prince Retired to The Royal Pavilion On a Duck’s Egg ( प्रिन्स ‘डक्स एग’ पर आउट होकर शाही पवेलियन लौट गए।) इसके बाद से क्रिकेट के साथ डक शब्द जुड़ गया और जब भी कोई खिलाड़ी शून्य पर आउट होता तो उसे डक कहा जाने लगा।  

क्रिकेट में शून्य को ‘डक्स एग’ यानी बत्तख के अंडे से इसलिए जोड़ा गया क्योंकि बत्तख के अंडे का आकार भी ज़ीरो (0)की तरह ही होता है। इसी वजह से इसे डक का नाम दिया गया है।

क्रिकेट में कई तरह के डक होते हैं जो इस प्रकार हैं

गोल्डन डक: क्रिकेट मैच में जब भी कोई बल्लेबाज अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो जाता है तो उसे गोल्डन डक कहा जाता है। 

Advertisement

सिल्वर डक: अगर कोई बल्लेबाज अपनी पारी के दूसरी गेंद पर शून्य पर आउट हो जाता है तो उसे सिल्वर डक कहते हैं। 

ब्रान्ज डक:  जब कोई बल्लेबाज अपनी पारी के तीसरी गेंद पर शून्य पर आउट हो जाता है तो उसे ब्रॉन्ज डक कहते हैं।

डायमंड डक:  जब कोई बल्लेबाज़ बिना कोई गेंद खेले ही आउट हो जाए तो उसे डायमंड डक कहा जाता है। इस टर्म के अनुसार जब बल्लेबाज़ नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़ा होता है और रन लेते हुए बिना कोई गेंद खेले शून्य पर आउट हो जाता है तो वो डायमंड डक कहलाता है। 

Advertisement

रॉयल/प्लाटिनम डक:  इस टर्म का इस्तेमाल सलामी बल्लेबाजों के लिए किया जाता है। जब कोई बल्लेबाज अपनी टीम के लिए पारी की शुरूआत करने आता है और पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो जाता है तो उसे रॉयल या फिर प्लाटिनम डक कहते हैं।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार