क्रिकेट भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है। 1.3 बिलियन लोगों में से अधिकांश प्रशंसक क्रिकेट को देखते हैं। भारत में, क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि एक धर्म है। ऐसे में इस खेल में अपना नाम कमाने वाले खिलाड़ियों पर पैसा भी जमकर बरसता है और कुछ इसी तरह दुनियाभर के क्रिकेटर्स का प्रदर्शन उनकी जेब पैसों से भरने का काम करता है।

Advertisement

तो आईए, आज हम बात करेंगे, साल 2021 में 5 सबसे अमीर क्रिकेटरों की, जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई की है।

Advertisement

5. ब्रायन लारा

ब्रायन लारा को 'प्रिंस ऑफ पोर्ट ऑफ स्पेन' के नाम से भी जाना जाता है। सचिन तेंदुलकर की तरह, वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान लंबे समय से टायर ब्रांड एमआरएफ से जुड़े थे। वैश्विक ब्रांड एमआरएफ ने उन्हें एक चौंका देने वाली राशि का भुगतान भी किया था। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 400 * का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर दर्ज किया था, जो कि एक बड़ा रिकॉर्ड है और आज भी कायम है। लारा ने अपने खेल के दिनों में भारी कमाई की। इस बीच, उनकी 2021 में कुल संपत्ति 454 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही, त्रिनिदाद में एक शानदार घर भी है।

4. रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग को क्रिकेट के इतिहास में सफल कप्तान माना जाता है। अपने खेल के दिनों के दौरान, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को दो एकदिवसीय विश्व कप खिताब दिलाए। वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक हैं, जहां उन्होंने विभिन्न स्रोतों से भारी कमाई की है।

Advertisement

उनकी साल 2021 में कुल संपत्ति INR 492 करोड़ आंकी गई है। पोंटिंग के ब्रांड एंडोर्समेंट में वाल्वोलिन, एडिडास, रेक्सोना और कई अन्य शामिल हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेलबर्न में ब्राइटन के अपकमिंग गोल्डन माइल में स्थित शनफोर्ड मेंशन में रहते हैं। इसकी लागत INR 69.8 करोड़ है। हवेली में एक निजी थिएटर, एक पूल, एक बिलियर्ड रूम और एक पूर्ण आकार का टेनिस कोर्ट भी है।

3. विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली की गिनती वर्तमान में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में की जाती है। इसके अलावा, वह एकमात्र क्रिकेटर हैं जिनका तीनों प्रारूपों में औसत 50+ है। कोहली भी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। वह लोकप्रिय ब्रांडों का प्रमोशन करके काफी राशि कमाते हैं।

Advertisement

इन वैश्विक ब्रांडों में प्यूमा, ऑडी, एमआरएफ, कोलगेट-पामोलिव, टिसोट शामिल हैं। इसके अलावा, वह कपड़ों के ब्रांड WROGN के भी मालिक हैं। इसके अलावा, कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के पास मुंबई में एक शानदार 7171 वर्ग फुट का अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 34 करोड़ रुपये है। दूसरी ओर, भारतीय कप्तान ने 2020 में विभिन्न ब्रांडों के विज्ञापनों के माध्यम से INR 196 करोड़ कमाए हैं।

2. एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल के दिनों में सफल भारतीय कप्तान थे। वह तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एकमात्र कप्तान हैं। एक कप्तान के रूप में, धोनी ICC T20 विश्व कप 2007, ICC ODI विश्व कप 2011 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीत चुके हैं।

Advertisement

इस समय माही की कमाई 840 INR है। वह रीबॉक, टीवीएस मोटर्स, रेड बस, सोनी ब्राविया, लेज जैसे वैश्विक ब्रांडों से जुड़े रहे हैं। धोनी के अन्य एंडोर्समेंट ब्रांडों में स्निकर्स, गोएड्डी, ओरिएंट, गल्फ ऑयल और बहुत कुछ शामिल हैं। पूर्व भारतीय कप्तान को टाइम मैगज़ीन द्वारा 100 'दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों' के तहत सूचीबद्ध किया गया था।

1. सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाते हैं। वह अपने सुनहरे दिनों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे। इस बीच, ये दिग्गज क्रिकेटर 2021 में सबसे अमीर क्रिकेटर है। उनकी चौंका देने वाली कुल संपत्ति INR 870 करोड़ है।

Advertisement

दूसरी ओर, लिटिल मास्टर को फिलिप्स, ब्रिटानिया, वीज़ा, बीएमडब्ल्यू, पेप्सी, ल्यूमिनस, एडिडास, कैनन, कैस्ट्रोल जैसे शीर्ष ब्रांडों से संबद्ध किया गया है। मास्टर ब्लास्टर ने लोकप्रिय टायर ब्रांड MRF का भी प्रमोशन किया था। उनके मुंबई में शानदार घर की कीमत INR 38 करोड़ है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार