नई दिल्ली, 12 जनवरी विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अलकाराज 2023 सत्र की शुरूआत ब्यूनस आयर्स में अर्जेंटीना ओपन से करेंगे जो 11 फरवरी से खेला जाएगा। टूर्नामेंट आयोजकों ने ट्विटर पर यह घोषणा की।

Advertisement

अर्जेंटीना ओपन के आयोजकों ने बुधवार को ट्विटर पर कहा, नंबर एक खिलाड़ी अर्जेंटीना में खेलेंगे। 19 वर्षीय स्पेन के खिलाड़ी पहली बार हमारे टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

Advertisement

अलकाराज को ट्रेनिंग में दाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन से हटना पड़ा था।

सत्र के पहले ग्रैंड स्लैम से हटने के कारण अलकाराज अपनी नंबर एक रैंकिंग गंवा सकते हैं लेकिन यह ऑस्ट्रेलियन ओपन के परिणाम पर निर्भर करेगा। नोवाक जोकोविच, कैस्पर रुड और स्टेफानोस सितसिपास नंबर वन बनने की होड़ में हैं।

अलकाराज के साथ अर्जेंटीना ओपन में इटली के लोरेंजो मुसेटी, ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम, ब्रिटेन के कैमरून नोरी और स्थानीय हीरो डिएगो श्वाट्र्जमैन जुड़ेंगे।

सत्र के पहले ग्रैंड स्लैम से हटने के कारण अलकाराज अपनी नंबर एक रैंकिंग गंवा सकते हैं लेकिन यह ऑस्ट्रेलियन ओपन के परिणाम पर निर्भर करेगा। नोवाक जोकोविच, कैस्पर रुड और स्टेफानोस सितसिपास नंबर वन बनने की होड़ में हैं।

Advertisement

आरआर

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार