दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधु आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला एकल में चीन की झांग यी मान से बुधवार को 39 मिनट में हारकर पहले दौर में बाहर हो गयीं।

Advertisement

विश्व में नौंवें नंबर की खिलाड़ी 17वें नंबर की चीनी खिलाड़ी से 17-21, 11-21 से हार गयीं। वह इस साल तीसरी बार पहले दौर में बाहर हुई हैं। इससे पहले वह मलेशिया ओपन और इंडिया ओपन में भी बाहर हो गयी थीं।

Advertisement

इससे पहले दिन में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने अच्छी शुरूआत करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली।

ट्रीसा और गायत्री ने सातवीं सीड थाईलैंड की जोड़ी जोंगकोलफान कीतीथराकुल और रविन्डा प्रजोंग्जाई को 21-18, 21-14 से हराया। भारतीय जोड़ी की थाई जोड़ी के खिलाफ पांच मुकाबलों में यह पहली जीत है।

इससे पहले दिन में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने अच्छी शुरूआत करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार