मैड्रिड ओपन के पहले दौर में हारने के बाद ब्रिटेन के एंडी मरे ने कहा है कि वह 2017 के बाद से पहली बार फ्रेंच ओपन में खेलने उतर सकते हैं।

Advertisement

पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी को गुरूवार को इटली के आंद्रिया ववासोरी से पहले राउंड में 6-3, 7-6(7) से हार का सामना करना पड़ा। वह इससे पहले मोंटे कार्लो में क्ले पर पहले राउंड में एलेक्स डी मिनौर से हार गए थे।

Advertisement

इस सत्र में क्ले कोर्ट पर अपनी पहली जीत की तलाश कर रहे ब्रिटिश खिलाड़ी रोम में उतर सकते हैं जहां वह 2017 से नहीं खेले हैं। वह 2017 में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। यह फ्रेंच ओपन में उनकी दूसरी उपस्थिति होगी।

रौलां गैरो पर अपना ²ष्टिकोण स्पष्ट करते हुए मरे ने कहा कि वह इस वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम में खेलने की उम्मीद कर रहे हैं।

मरे ने कहा, मेरी टीम में कई विकल्प हैं कि मुझे क्या करना चाहिए। मैं खेलना चाहता हूं क्योंकि मैं नहीं जानता कि मुझे दोबारा खेलने का मौका मिलेगा या नहीं। मैं फिट और बेहतर महसूस कर रहा हूं और मैं कोर्ट में उतरना चाहता हूं।

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

क्ले कोर्ट मेजर के अलावा मरे ग्रास कोर्ट के ग्रैंड स्लैम विम्बलडन में भी उतरना चाहता हूं जहां उन्हें काफी सफलता मिली है। उन्होंने अपने तीन ग्रैंड स्लैम खिताबों में से दो खिताब 2013 और 2016 में विम्बलडन में जीते हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार