भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस प्रवीण दियोतले ने शुक्रवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप 2023 चरण एक के स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश कर लिया है।

Advertisement

ज्योति और ओजस ने मलेशिया की जोड़ी फातिन नरफतेहह मत सालेह और मोहम्मद जुवैदी माजुकी को सेमीफाइनल में 157-155 से हराया। भारतीय जोड़ी का शनिवार को स्वर्ण पदक के लिए चीनी ताइपे की जोड़ी चेन यी-हसुआन और चेन चिह लुन से मुकाबला होगा।

Advertisement

2022 में सुरेखा ने अभिषेक वर्मा के साथ वल्र्ड गेम्स का कांस्य पदक और पेरिस विश्व कप का स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 20 साल के ओजस के साथ पहली बार जोड़ी बनायी।

भारतीय जोड़ी को पहले राउंड में बाई मिली थी। उन्होंने दूसरे दौर में लक्जमबर्ग की जोड़ी को 159-157 से हराया और क्वार्टरफाइनल में फ्ऱांस को 159-156 से हराया।

इस बीच अतानु दास और भजन कौर की रिकर्व मिश्रित टीम पहले राउंड में डेनमार्क से 3-5 से हार गयी।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार