टेनिस ऑस्ट्रेलिया : रूस और बेलारूस के ध्वजों को शुरूआती दिन कोर्ट से इतर एक घटना के बाद से ऑस्ट्रेलियन ओपन से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में यूक्रेन के राजदूत वासिल मिरोशनीचेंको ने आयोजकों से कार्रवाई की मांग की है जब प्रशंसकों ने कैमिला रखिमोवा के समर्थन में रूसी ध्वज लहरा दिए थे। रखिमोवा का यूक्रेन की कैटरिना बैंडल से मुकाबला था।

Advertisement

मिरोशनीचेंको ने ट्वीट किया, मैं यूक्रेन की खिलाड़ी के खिलाफ ऑस्ट्रेलियन ओपन में आज रूसी ध्वज को सार्वजनिक रूप से लहराने की कड़ी निंदा करता हूं। मैं टेनिस ऑस्ट्रेलिया से आग्रह करता हूं कि वह अपनी निष्पक्ष ध्वज नीति को तत्काल प्रभाव से लागू करे।

टेनिस ऑस्ट्रेलिया ने मिरोशनीचेंको की इस मांग पर हरकत में आते हुए तत्काल प्रभाव से रूसी और बेलारूसी ध्वजों को मेलबर्न पार्क से प्रतिबंधित कर दिया।

टेनिस ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले प्रशंसकों को दोनों देशों के खिलाड़ियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए अनुमति दी थी यदि इससे कोई व्यवधान नहीं होता है।

रूस के पिछले वर्ष यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस और बेलारुस के खिलाड़ियों को टेनिस सहित कई खेलों में अपने ध्वज के तहत खेलने की अनुमति नहीं थी।

Advertisement

टेनिस ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले प्रशंसकों को दोनों देशों के खिलाड़ियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए अनुमति दी थी यदि इससे कोई व्यवधान नहीं होता है।

Also Read: LIVE Score

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार