सर्बिया के नोवाक जोकोविच के लिए रविवार एक बड़ा दिन था। जोकोविच ने 10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता और अपने 22वें ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ उन्होंने स्पेन के राफेल नडाल के रिकॉर्ड की बराबरी की और फिर से दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए।
जोकोविच ने रोड लेवर एरेना में खेले गए फाइनल में यूनान के स्टेफानोस सितसिपास को लगातार सेटों में 6-3, 7-6(4), 7-6(5) से पराजित किया और पिछली जून के बाद से फिर से एटीपी रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी बन गए। वह सोमवार को जारी होने वाली ताजा रैंकिंग में कार्लोस अलकाराज को अपदस्थ कर देंगे जो चोट के कारण इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन से हट गए थे।
Advertisement
Also Read: क्रिकेट के अनसुने किस्से
This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed