मौजूदा विम्बलडन चैंपियन एलेना रिबाकिना ने गुरूवार को पूर्व नंबर एक विक्टोरिया अजारेंका को 7-6(4), 6-3 से हराकर वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Advertisement

22वीं सीड रिबाकिना का शनिवार को होने वाले फाइनल में पांचवीं सीड आर्यना सबालेंका और पोलैंड की माग्दा लिनेट के मुकाबले की विजेता से मुकाबला होगा।

Advertisement

अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन सेमीफाइनल खेल रही रिबाकिना को लगातार तीसरे मैच में मेजर चैंपियन का सामना करना पड़ा। 23 वर्षीय रिबाकिना ने पिछले साल की फाइनलिस्ट डेनियल कोलिन्स, विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ईगा स्वीयाटेक, 2019 की फ्रेंच ओपन चैंपियन जेलेना ओस्तापेंको और दो बार की ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन अजारेंका को हराकर अपने सबसे बड़े हार्ड कोर्ट फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पहला सेट टाई ब्रेक में 7-4 से जीतने के बाद दूसरे सेट में उन्होंने अजारेंका की सर्विस तोड़ी और 3-1 की बढ़त बना ली। रिबाकिना ने दूसरा ब्रेक हासिल किया और 5-2 से आगे हो गयीं। अजारेंका के छठे डबल फाल्ट ने रिबाकिना को तीन ब्रेक अंक दे दिए। अजारेंका का बैकहैंड नेट से टकराते ही विम्बलडन चैंपियन ने मुकाबला जीत लिया।

रिबाकिना ने नौ एस सहित 30 विनर्स लगाते हुए एक घंटे 41 मिनट में मुकाबला जीत लिया। अजारेंका ने 26 विनर्स लगाए लेकिन 27 बेजां भूलें भी की।

पहला सेट टाई ब्रेक में 7-4 से जीतने के बाद दूसरे सेट में उन्होंने अजारेंका की सर्विस तोड़ी और 3-1 की बढ़त बना ली। रिबाकिना ने दूसरा ब्रेक हासिल किया और 5-2 से आगे हो गयीं। अजारेंका के छठे डबल फाल्ट ने रिबाकिना को तीन ब्रेक अंक दे दिए। अजारेंका का बैकहैंड नेट से टकराते ही विम्बलडन चैंपियन ने मुकाबला जीत लिया।

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार