पिछले साल विंबलडन चैंपियनशिप के पुरुष एकल फाइनल में पहुंचने वाले निक काइर्जियोस कलाई की चोट के कारण इस साल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 28 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई 2022 विंबलडन फाइनल में नोवाक जोकोविच से हार गए थे। वो यूएस ओपन में क्वार्टर फाइनल में भी पहुंचे थे।

Advertisement

जनवरी में घुटने की सर्जरी के बाद वह लगभग छह महीने तक खेल से दूर रहे और पिछले महीने स्टटगार्ट ओपन में अपनी वापसी के पहले मैच में चीन के वू यिबिंग से हार गए।

काइर्जियोस ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मुझे यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मुझे इस साल विंबलडन से हटना पड़ रहा है। मैंने अपनी सर्जरी के बाद विंबलडन कोर्ट पर कदम रखने के लिए पूरी कोशिश की। मेरी वापसी के दौरान, मुझे मैलोर्का (ओपन) की तैयारी के दौरान अपनी कलाई में कुछ दर्द का अनुभव हुआ।"

काइर्जियोस ने कहा, "एहतियातन मैंने इसे स्कैन कराया और इसमें मेरी कलाई में फटा हुआ लिगामेंट दिखा। मैंने खेलने में सक्षम होने के लिए हर संभव कोशिश की और मुझे यह कहते हुए निराशा हो रही है कि मेरे पास विंबलडन से पहले इसे ठीक करने के लिए समय नहीं है।"

उन्होंने कहा, "मैं वापस आऊंगा और हमेशा की तरह, मैं अपने सभी प्रशंसकों के समर्थन की सराहना करता हूं।"

Advertisement

Also Read: Live Scorecard

इस साल की विंबलडन चैंपियनशिप सोमवार से शुरू हो रही है। 23 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच अर्जेंटीना के पेड्रो कैचिन के खिलाफ पहले दौर के मैच के साथ अपने खिताब की रक्षा की शुरुआत करेंगे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार