महिला एकल शटलर उन्नति हुड्डा, पुरुषों की युगल जोड़ी अर्श मोहम्मद और संस्कार सारस्वत और अंडर-15 पुरुष एकल शटलर अनीश थोप्पानी ने नॉनथबुरी, थाईलैंड में रविवार को बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक के साथ अपने-अपने अभियान को समाप्त किया।

Advertisement

इससे पहले, पुरुष एकल शटलर ज्ञान दत्तू और पुरुष युगल जोड़ी ब्योर्न जैसन और आतिश श्रीनिवास पीवी ने अंडर-15 वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए।

Advertisement

लड़कियों के अंडर-17 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय शटलर उन्नति थाईलैंड की सरुनराक विदिदसर्न से हार गई, जबकि अनीश और अर्श/संस्कार चीनी ताइपे की चुंग-सियांग यिह और लाई पो-यू/यी-हाओ से हार कर बाहर हो गईं।

इससे पहले, पुरुष एकल शटलर ज्ञान दत्तू और पुरुष युगल जोड़ी ब्योर्न जैसन और आतिश श्रीनिवास पीवी ने अंडर-15 वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए।

पहला गेम 18-21 से हारने के बाद उन्नति ने अपना दबदबा बनाया और 21-9 से जीत दर्ज की। तीसरा गेम 14-14 तक बराबरी का था, जिसके बाद थाई शटलर ने जीत के लिए शानदार प्रदर्शन किया और निर्णायक मैच 21-14 से जीत लिया।

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार